Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राज्य

12 घंटों में ऊंट चोरी की घटना का खुलासा

Reported By : Vishnu lohar
Published : July 25, 2021 9:24 PM IST

आज रविवार को थाना बावलवाडा ऊंट चोरी के मामले के 12 घंटों में ऊंट चोरी की घटना का खुलासा, करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर ऊंट को बरामद कर दिया। 23 जुलाई को प्रार्थी रुपा पिता हकरा निवासी महुडिया ने रिपोर्ट दी कि 12 मई की रात्रि में समय करीब 9:00 बजे प्रार्थी का एक ऊंट व काना पिता विश्राम निवासी महुडिया का एक ऊंट घर से चोरी हो गया। जिस पर दोनां ऊंटों की गांव व आस पास गांवों में तलाश की कोई पता नही चला। तलाश करते समय 19 मई को गांव के जीवा पिता शंकर ने बताया कि 12 मई को रात 10 बजे लगभग खुणादरी रोड पर रणछोड व दादु को दो ऊंटो को लेकर जाते हुए देखा था। जिस पर काफी तलाश की पता नही चला। दोनो ऊंटो की कीमत करीब 80,000 रुपये थी, कानुनी कार्यवाही को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार के निर्देशानुसार श्री मुकेश कुमार सांखला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं श्री विक्रम सिह पुलिस उप अधीक्षक वृत ऋषभदेव के सुपरवीजन में श्री सकाराम थानाधिकारी बावलवाडा द्वारा गठित टीम को 24 जुलाई को दौराने तलाश जरिये मुखबीर सुचना मिली की रेल के जंगलो में दो व्यक्ति ऊटो को बान्ध कर बैठे है। जिस पर तलाश कर जंगलो में घेरा देकर दो व्यक्तियो को ऊटों सहित डिटेन कर उनका नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम रणछोड पिता छगन बलात निवासी महुडिया, बावलवाडा व दादु पिता दोलाजी निवासी बलिचा, पहाडा, उदयपुर होना बताया। जिस पर प्रकरण हाजा में वांछित एवं घटना करना स्वीकार करने पर बाद पुछताछ के गिरफतार कर मामले में चोरी किये गये ऊटों को बरामद कर मालिकों को सुपुर्द किये गये। बाद अनुसंधान अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

Related posts

राजपुरोहित दिल्ली में होंगे राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित

Padmavat Media

बाइक पर आ रहे युवक के साथ मारपीट कर रूप्ये लूटे, बाइक ले जा रहे थे किसी के आने पर छोडकर भागे कोटडा

Padmavat Media

जनवादी मजदूर यूनियन एवं ठेकेदारों के मध्य समझौता संपन्न सातवें दिन हड़ताल समाप्त

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!