Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

धूमधाम से मनाई दादु दयाल जयंती, दादु वाणी व सुंदरकांड का आयोजन हुआ

Reported By : Padmavat Media
Published : March 17, 2024 10:41 PM IST

धूमधाम से मनाई दादु दयाल जयंती, दादु वाणी व सुंदरकांड का आयोजन हुआ

उदयपुर। संत शिरोमणि श्री दादू दयाल जी महाराज की जयंती रविवार को धूमधाम से आरएनटी के समीप स्थित रूप राम जी के छतरी स्थल पर मनाया गया। इस दौरान बडी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। दादा पंथी हेमन्त स्वामी ने बताया कि सुबह 10 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुए। प्रारंभ में दादु चरण कमल पूजन के बाद दादू साखियां का भजन व दादू वाणी का किर्तन किया गया। बाद में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ जिसमें सौ से ज्यादा भक्त शरीक हुए। दादु आरती में भी काफी भक्त उपस्थित रहे। आयोजन में राम द्वारा महंत श्री दया राम जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस मौके पर छतरियां जी को आकर्षक रुप से सजाया गया। 200 साल पुरानी इस छतरियों को संरक्षित भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में हेमन्त स्वामी व जलदीप स्वामी ने आये सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में उपमहापौर पारस सिंघवी, राजस्थान कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष शर्मा, अशोक स्वामी, भूपेश स्वामी, देवांशु स्वामी, अभिनव, यथार्थ, ह्रदय, अशोक सिंह राठौड़, प्रकाश शर्मा, सुशील अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, हरेश वैष्णव आदि भक्त शामिल हुए।

 

Related posts

हस्तशिल्पियों की मांग पर जिला कलेक्टर ने मेला दो दिन के लिये आगे बढ़ाया अब मेला 6 अगस्त तक चलेगा रसराज महोत्सव

Padmavat Media

विवाह समारोह के दौरान कोविड गाइड लाइन की पालना अनिवार्य, नहीं तो 50 हजार का जुर्माना

Padmavat Media

धर्मों पर टिप्पणियां चिंताजनक, विरोध भी जरूरी लेकिन सकारात्मकता से हो

Leave a Comment

error: Content is protected !!