Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो में शामिल हुई मोनिका सिंह

Reported By : Padmavat Media
Published : March 26, 2024 1:20 PM IST

राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो में शामिल हुई मोनिका सिंह

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो अत्यंत आनंद के साथ यह घोषणा करता है कि मोनिका सिंह अब ब्यूरो का पदभार स्वीकार चुकी हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य महिला प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता से मिलने के बाद, मोनिका सिंह उनके काम से प्रेरित हुई और उनके नेक मिशन में भाग लेने का फैसला किया। मोनिका सिंह ने राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के साथ जुड़ कर एक अपराध-मुक्त और भ्रष्टाचार-मुक्त राष्ट्र को साकार करने की दिशा में काम करके सामाजिक कल्याण की अपनी यात्रा को शुरू करने के लिए तैयार हैं। मोनिका सिंह की बुद्धिमत्ता, वर्षों का अनुभव और सार्वजनिक सेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता उन्हें ब्यूरो के लिए एक मूल्यवान व्यक्तित्व बनाती है। वह न केवल देश भर की महिलाओं को प्रेरित करेंगी बल्कि समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनका मार्गदर्शन भी करेंगी। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा हम राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के टीम में मोनिका सिंह का स्वागत करते हुए बहुत आनंदित हैं। उनके व्यक्तित्व ने हम सभी को प्रेरित किया है और मुझे विश्वास है कि वह अपनी इस नई भूमिका को बहुत अच्छे से निभाएंगी!

Related posts

ढाबा संचालक ने पुलिस को दी धमकी, गिरफ्तार कर शहर में निकाला जुलूस

Padmavat Media

सविता दास वैष्णव को NHRACACB का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विमेंस यूनिट संरक्षक बनाया गया

Padmavat Media

राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने आयोजित किया मानव अधिकार उत्सव एवं मेगा इवेंट

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!