Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

सुभाष सर्कल पर 51 फ़ीट की होलिका का हुआ दहन

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 26, 2024 9:48 PM IST

सुभाष सर्कल पर 51 फ़ीट की होलिका का हुआ दहन

उदयपुर । सुभाष नवयुवक मंडल के तत्वाधान में सुभाष चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 51 फ़ीट की होलिका का दहन हुआ। होलिका दहन कार्यकम के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया थे। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, जिला उपाध्यक्ष अतुल चण्डालिया और सभी अतिथियों के द्वारा होलिका दहन विधि विधान से किया गया। होलिका दहन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें ग्रामीण कलाकारों द्वारा गैर नृत्य और राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति हुई । होलिका दहन के बाद भव्य आतिशबाजी हुई। कार्यक्रम में देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाज सेवी नितुल चंड़ालिया भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड, वार्ड पार्षद लोकेश कोठारी, शंकर चंदेल, धीरज ओड़ आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

आज से एमटीएफ 3.0, राजसमंद में साहित्यकारों की चौपाल

Padmavat Media

पर्यटन क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय में गंदगी और बेहाली : उदयपुर सिटी पैलेस के पास सार्वजनिक शौचालय बदहाल, संभागीय आयुक्त ने दिए सुधार के निर्देश

Padmavat Media

नुपूर शर्मा के खिलाफ 20 जून को हुए प्रदर्शन में उकसाने के लिए लगवाए थे नारे, पाकिस्तान से सामने आ सकता कनेक्शन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!