Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘ऐसो चतुर सुजान’ नाटक का मंचन रविवार को

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 5, 2024 10:10 PM IST

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘ऐसो चतुर सुजान’ नाटक का मंचन रविवार को

उदयपुर । रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में ‘ऐसो चतुर सुजान’ नाटक का मंचन होगा।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत कल्पना संगीत एवं थियेटर संस्थान बीकानेर द्वारा संगीतमयी राजस्थान लोक नाटक ‘ऐसो चतुर सुजान’ नाटक का मंचन किया जाएगा।

इस नाटक के कथानक में आम जनता के बीच से निकलकर चतुर सुजान राजा के दरबार में महामंत्री बनकर राजा की गैर हाजिरी में प्रजापालक की भूमिका निभाता है। इस नाटक के लेखक हरीश बी. शर्मा एवं निर्देशक विपिन पुरोहित है। इस नाटक में 20 कलाकार भाग ले रहे हैं। रविवार शाम सात बजे होने वाली नाटक प्रस्तुति में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Related posts

अनुच्छेद 342 धर्मान्तरण का बहुत बडा कारण बन गया है, कांग्रेस ने जनजाति को विदेशी मिशनरी के भरोसे छोड दिया : सांसद मन्नालाल रावत

Padmavat Media News

तोषण निधि स्कीम के संबंध में बैठक एक अगस्त को

Padmavat Media

अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए तैयारियों में जुटा प्रशासन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!