Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

स्विफ्ट कार के बॉडी के अंदर बने विशेष चेम्बर में से 20 लाख कीमत की अफीम दूध के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 12, 2024 10:04 PM IST

स्विफ्ट कार के बॉडी के अंदर बने विशेष चेम्बर में से 20 लाख कीमत की अफीम दूध के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उदयपुर । जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान मेवाड़ से मारवाड़ क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वाले दो तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मिली स्विफट कार की बॉडी में बनाए गए विशेष विशेष चेम्बर में से करीबन 20 लाख रुपये के बाजार की कीमत का दो किलोग्राम अवैध अफीम दुध बरामद किया गया। वहीं आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गणपत सिंह पुत्र अखेसिंह सोलंकी उम्र 38 साल निवासी सेवाडा पुलिस थाना करडा, जिला सांचोर, महिपाल सिंह पुत्र दीप सिंह सोलंकी उम्र 30 साल निवासी सेवाडा पुलिस थाना करडा, जिला सांचोर को गिरफ़्तार किया है और आगे की सम्बंधित जांच शुरू कर दी है।

Related posts

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत सलूंबर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरका में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, उत्साह से जिले में विभिन्न स्थानों पर किया गया पौधारोपण

रेगिस्तान में पानी खोजने का यह प्राचीन तरीका जानकर आप हैरान हो जाएंगे

Padmavat Media

सरदार पटेल विकास संस्थान राजस्थान के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन।

Padmavat Media News

Leave a Comment

error: Content is protected !!