Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 23, 2024 11:19 PM IST

धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

उदयपुर । शहर के गणपति विहार पानेरियो की मादड़ी स्थित वानरेश्वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। डॉ. भारत भूषण ओझा ने बताया कि सभी भक्तों के सहयोग से मंदिर की साज-सज्जा की गई एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर देवकिशन मेनारिया, क्षेत्रीय पार्षद अरविंद जारोली, डॉ. सुरेश शर्मा, ललित सेन, वीरेंद्र शर्मा, दिनेश मेनारिया, दुर्गेश नागदा, गोवर्धन सुथार, सुधीर मेहता , अशोक समदानी तीर्थराज, मेनारिया समाज के अध्यक्ष बद्रीलाल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर भक्तजनों ने बालाजी की मनमोहक छवि के दर्शनों के साथ प्रसाद लाभ लिया।

Related posts

गोवंशों को लंपी से बचाने के लिए उदयपुर में समाज सेवक हर रोज बना रहे 40 किलो औषधीय लड्डू

Padmavat Media

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, कार में मिला 23 लाख रुपए कीमत का 151 किलो से अधिक अफीम डोडा चूरा जप्त

Padmavat Media

पेंशनरों की समस्या का कराएंगे समाधान – मदनपुरी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!