Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
पदमावत मीडिया चैनल

पदमावत मीडिया का सलूंबर में केक काटकर मनाया गया 11वां स्थापना दिवस

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : August 26, 2024 11:47 PM IST
Updated : July 19, 2025 1:08 AM IST

पदमावत मीडिया का सलूंबर में केक काटकर मनाया गया 11वां स्थापना दिवस 

सलूंबर। पदमावत मीडिया के 11 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सलूम्बर क्षेत्र से वर्षों से पाठक एवं पदमावत मीडिया से जुड़े नरेश सोनी के मार्गदर्शन में विचार गोष्ठि एवं केक काट कर स्थापना दिवस मनाया गया। विचार गोष्ठी के दौरान नरेश सोनी ने बताया की पदमावत मीडिया ने वर्षो से आम जन को कानून, नियमों, कर्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में जागरूक किया है। डिजिटल मीडिया के माध्यम से आमजन के अंदर नई क्रांति का दीप बना है । वर्षों से डिजिटल मीडिया के इस प्लेटफार्म पर पदमावत मीडिया ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वही इनका मूलमंत्र ना रिश्वत लेंगे ना रिश्वत देंगे, भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़कर आमजन के अंदर विश्वास कायम करने में सफल रहा है । पदमावत मीडिया दैनिक गतिविधियों के साथ सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक घटनाओं को आमजनता तक पहुंचने में सकारात्मक सहयोग रहा है। उन्होंने पदमावत मीडिया के प्रधान संपादक पवन जैन पदमावत एवं पूरी टीम को 11 वें स्थापना दिवस के अवसर पर केक काट कर बधाई दी।

Related posts

पवन जैन पदमावत का नाम वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकाॅर्ड में दर्ज

Padmavat Media

महारुद्र वेज फैमिली रेस्टोरेंट के मैनेजर महेंद्र सिंह बस्सी ने पद्मावत मीडिया का प्रतीक चिन्ह के पोस्टर का विमोचन किया।

Padmavat Media

पवन जैन पदमावत को “इण्डियन एक्सीलेन्सी अवाॅर्ड” से नवाज़ा गया हैं। 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!