Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विराग का उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने अभिनन्दन किया।

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : November 23, 2024 3:25 PM IST
Updated : November 23, 2024 3:25 PM IST

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विराग का उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने अभिनन्दन किया।

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए आमजन को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 1200 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले गायक विराग मधुमालती 961 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करते हुए बुधवार को उदयपुर पहुंचे। गायक विराग नवी मुंबई से 14 सितंबर को निकले थे जो नाकोड़ा जी तक जाएंगे। उदयपुर पहुँचने के साथ उन्होंने 24 घंटे लगातार 111 किलोमीटर पैदल चलकर पर्यावरण के जागरूकता हेतु इतिहास रच दिया और वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया में गायक विराग का नाम दर्ज हुआ। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विराग इससे पहले पांच बार गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज करवाकर भारत का मान बढ़ा चुके है।

उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजश्री गाँधी द्वारा विराग को उपरना, शॉल एवं त्रिपुरा सुंदरी की तस्वीर भेट की गयी। इसी के साथ संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर ने विराग को पगड़ी पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। प्रवीण नाहर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु 50 वृक्ष भेट किया एवं पारस जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

रेलमगरा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी में काम आई पिकअप भी जब्त 

उदयपुर ब्यूरो चीफ विकास कुमार मीणा के साथ हुई हाथापाई व हमला करने का प्रयास शहीद भगत सिंह प्रेस एसोसिएशन राजस्थान ने इस घटना की निंदा करते हुए तुरंत गिरफ्तार करके कार्रवाई की मांग की

Padmavat Media

ड़ा तालाब थाना में मत्स्य ठेका निरस्त हेतु बैठक का हुवा आयोजन, ग्रामीणों ने ठेका नवीनीकरण नही करने हेतु अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!