Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजनीति

आक्रोशित भाजपाईयों ने दिया ज्ञापन

Reported By : Padmavat Media
Published : February 17, 2025 4:35 PM IST

आक्रोशित भाजपाईयों ने दिया ज्ञापन

संवाददाता : दीपक शर्मा
कानोड़ । विगत पांच माह से वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी के खिलाफ कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा पर्चे बाटनें की घटना सामने आई जिस पर असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपाईयों ने जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सैंकडों कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर असमाजिक तत्वों को गिरप्तार करने की मांग की । ज्ञापन देने वालों में कानोड मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गिरधारी लाल, महावीर दक, भगवती लाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व नेताप्रतिपक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री दिनेश जोशी सहित कई भाजपाई उपस्थित रहे। मण्डल महामंत्री दिनेश जोशी ने ज्ञापन का वाचन किया । पूर्व नेताप्रतिपक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि कई गरीब परिवार के सदस्यों को विधायक उदय लाल डांगी ने राजनिति से जोड उन्हे उच्च पदों पर बिठाया यहीं बात लोगों को हजम नहीं हो रहीं ओर ऐसे असमाजिक तत्व ऐसी हरकत कर विधायक को बदनाम करने का प्रयास कर रहे है । मण्डल महामंत्री जोशी ने कहा कि एक किसान नेता की बढती लोकप्रियता किसी को हजम नहीं हो रही ओर ऐसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है । ज्ञापन से पूर्व भाजपाई हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए ओर नारे लगाते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां ज्ञापन सोपा गया।

Related posts

राजस्थान चुनाव 2023 से पहले सांसद देवजी पटेल के विरोध में इस्तीफा देने वाले 6 मंडल अध्यक्षों को लगा झटका, BJP ने की नई नियुक्ति

Padmavat Media

केंद्र की सियासत में बिहार: बीजेपी के छांव तले एक बार फिर नीतीश चले! शुरू हुआ मीटिंग का दौर, आरजेडी और कांग्रेस ने बुलाई बैठक

Padmavat Media

गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी से होगा ऐतिहासिक विकास – बालू भील 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!