Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
महाराष्ट्रराजस्थान

19 वर्षों के संघर्ष को मिली सफलता, मेवाड़ से मुंबई तक रेल सेवा संचालन में सांसद मन्नालाल रावत की अहम भूमिका

Reported By : Padmavat Media
Published : April 23, 2025 7:25 PM IST
Updated : April 23, 2025 7:26 PM IST

19 वर्षों के संघर्ष को मिली सफलता, मेवाड़ से मुंबई तक रेल सेवा संचालन में सांसद मन्नालाल रावत की अहम भूमिका

मुंबई/उदयपुर । लगभग दो दशक के लंबे संघर्ष और अथक प्रयासों के बाद भाजपा मुंबई राजस्थान परिवहन संघर्ष समिति, बिसा नागदा दिगंबर जैन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट तथा मेवाड़ प्रवासी संघर्ष समिति महाराष्ट्र के सामूहिक प्रयासों को ऐतिहासिक सफलता मिली है। मेवाड़ से मुंबई को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित रेल सेवा के संचालन की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों और प्रवासियों में हर्ष की लहर है।

इस उपलब्धि के पीछे उदयपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता मन्नालाल रावत की दूरदृष्टि और सक्रिय भागीदारी को निर्णायक माना जा रहा है। मन्नालाल रावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लगातार संवाद कर चित्तौड़गढ़, मावली, उदयपुर, जयसमंद रोड, डूंगरपुर, हिम्मतनगर, अहमदाबाद होते हुए दादर पश्चिम (मुंबई) तक सीधी रेल सेवा की मांग को मजबूती से रखा। उनके नेतृत्व और जनप्रतिनिधित्व की प्रतिबद्धता से ही यह सपना साकार हो सका।

समिति के संयोजक मोहनलाल जैन कावा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुंबई वासी एवं मेवाड़ प्रवासियों की ओर से सांसद मन्नालाल रावत का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि –
“यह केवल एक रेल सेवा की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह उन लाखों प्रवासियों की भावनाओं, जुड़ाव और संघर्ष की जीत है, जो वर्षों से अपने क्षेत्र को रेल के माध्यम से देश की आर्थिक राजधानी से जोड़ने का सपना देख रहे थे।”

इस घोषणा के साथ ही मेवाड़ क्षेत्र के लोगों की यात्रा सुगमता, व्यापारिक और सामाजिक रिश्तों को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

इसके पूर्व लोकसभा सांसद अर्जुनलाल मीणा और चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी का भी अद्भुत सहयोग रहा है। मुंबई के लिए रेल सेवा संचालन को लेकर सी पी जोशी ने भी रेल मंत्री से विशेष रूप से प्रयास किए, जिससे इस ऐतिहासिक मांग को बल मिला।

Related posts

सलूंबर पुलिस, साइबर सेल और डीएसटी की संयुक्त बड़ी कार्रवाई — अमेरिका के नागरिकों को ठगने वाला फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Padmavat Media

गणेश नगर जैन समाज में जैन पाठशाला के अध्यापक जिनेन्द्र सलिया का भव्य सम्मान

नयागांव पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पहाड़ा में शिविर का हुआ आयोजन:प्रशासन गांवों के संग अभियान में 101 लोगो को दिए आवासीय पट्‌टे ,आमजन के सरकारी कामों का मौके पर किया निस्तारण

Leave a Comment

error: Content is protected !!