रेखा वैष्णव को पदमावत मीडिया में राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख का पद, उत्कृष्ट कार्यशैली का मिला सम्मान
नई दिल्ली । पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मेहनत, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पहचान बनाने वाली रेखा वैष्णव को हाल ही में पदमावत मीडिया में राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पदमावत मीडिया के प्रधान संपादक पवन जैन पदमावत ने उन्हें सौंपी है।
रेखा वैष्णव पहले उदयपुर जिले की संवाददाता के रूप में कार्यरत थीं। इस दौरान उन्होंने समाज की समस्याओं को उजागर करने, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को कायम रखने में अपनी काबिलियत का परिचय दिया। उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए पदमावत मीडिया ने उन्हें राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख का दायित्व सौंपा है।
पदमावत मीडिया के प्रधान संपादक पवन जैन पदमावत ने रेखा वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेखा वैष्णव की मेहनत और निष्ठा ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के योग्य बनाया है। उनके नेतृत्व में पदमावत मीडिया और अधिक सशक्त व विश्वसनीय बनेगा तथा समाज की सही तस्वीर प्रस्तुत करेगा।
अपनी नियुक्ति पर रेखा वैष्णव ने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगी और समाज के हित में सच्ची पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखूंगी।
रेखा वैष्णव की इस नियुक्ति से पत्रकारिता जगत और उनके सहयोगियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रेखा वैष्णव को पदमावत मीडिया में राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख का पद, उत्कृष्ट कार्यशैली का मिला सम्मान
Published : May 27, 2025 11:58 AM IST
Updated : May 27, 2025 11:58 AM IST

