Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

ग्रीन पीपल सोसाइटी की बैठक संपन्न

Reported By : Padmavat Media
Published : May 29, 2025 6:35 PM IST
Updated : May 29, 2025 6:35 PM IST

ग्रीन पीपल सोसाइटी की बैठक संपन्न

हरियालो राजस्थान के संकल्प से जुड़ेगी ग्रीन पीपल सोसाइटी

उदयपुर । दक्षिण राजस्थान में पक्षियों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीपल सोसाइटी की बैठक शुक्रवार को रिटायर्ड सीसीएफ एवं एनटीसीए के मेंबर राहुल भटनागर की अध्यक्षता में अरण्य कुटीर में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

रिटायर्ड आईएएस व सोसाइटी के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम‌ में पौधारोपण कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने और विशेषकर विद्यालयों में  विद्यार्थियों को पौधारोपण कार्य की तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाते हुए हरीतिमा संवर्द्धन कार्य से जुड़ने का संकल्प लिया गया ।

6 समितियों का हुआ गठन:
बैठक दौरान विभिन्न गतिविधियों को सम्पन्न कराने के उद्देश्य से  6 समितियों का गठन किया गया । इनमें सीएसआर फंडिंग कमेटी , प्लांटेशन कमेटी , हरियालो राजस्थान कार्यक्रम  कमेटी , ऑर्गेनाइजेशन कमेटी , अरावली ग्रीन वॉल कमेटी एवं इंटीग्रेटेड कंप्रिहेंसिव कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम कमेटी शामिल है । प्रत्येक कमेटी में तीन से चार सदस्य सम्मिलित किए गए हैं । ताकि वे अपनी विशेषज्ञता अनुसार विभिन्न कार्य विशेष को प्रभावी ढंग से संपादित कर सके ।

इको रेस्टोरेशन के लिए जुड़ेंगे नीदरलैंड के इकोलॉजिस्ट:
बैठक में अध्यक्ष भटनागर ने अवगत कराया कि नीदरलैंड के पीटर वान मुंनन जो की एक इको रेस्टोरेशन इकोलॉजिस्ट है , समिति के साथ कार्य कर ईको रेस्टोरेशन के कार्यों को समझना एवं उनकी फील्ड में क्रियान्वित संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं । बैठक में निर्णय लिया गया कि उनको जीपीएस समिति के पर्यावरण , जल एवं मृदा संरक्षण के समस्त कार्यो से अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

बैठक में राहुल भटनागर, विक्रम सिंह चौहान, शरद श्रीवास्तव , सुहेल मजबूर, आई जी माथुर, यासीन पठान, इस्माइल अली दुर्गा, एसएन दवे, संस्था के सचिव  डा सतीश शर्मा, पी एस चुंडावत‌ सहित अन्य सदस्य  मौजूद रहे ।

Related posts

टी ए सी सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या ने किया एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का निरीक्षण

Padmavat Media

श्री चित्रगुप्त सभा द्वारा कलम – दवात पूजन एवं सम्मान समारोह आयोजित

Padmavat Media

बिजली लाइन में शॉर्टसर्किट के चलते केलूपोश मकान में आग लग गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!