Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

अभय कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने किया निरीक्षण

Reported By : Padmavat Media
Published : June 20, 2025 12:25 AM IST
Updated : June 20, 2025 12:25 AM IST

अभय कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने किया निरीक्षण

भीलवाड़ा । सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक, श्री सुदर्शन सिंह देवडा, ने अभय कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का गुरूवार को निरीक्षण किया। श्री देवडा ने अभय कमाण्ड सेन्टर परिसर में लगे वीडियो कक्ष में प्रदर्शित हो रहे लाईव कैमरों की फीड का अवलोकन किया तथा सीसीटीवी पोल, ऑप्टिकल फाईबर केबल तथा अन्य उपकरणों की देखरेख एवं संचालन के संबंध में दिशा निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक पवन नानकानी ने बताया कि अभय कमाण्ड सेन्टर में वर्तमान में 309 कैमरे लाईव प्रदर्शित हो रहे है तथा अभय कमाण्ड सेन्टर के कैमरों के निर्बाध रूप से संचालन के संबंध में आवश्यक तकनीकी सहयोग सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। निरीक्षण के दौरान प्रोग्रामर मनोज कुमार धाकड, सहायक प्रोग्रामर सचिन देव कानावत एवं प्रोजेक्ट मेनेजर अभिषेक शर्मा भी उपस्थित रहे।

Related posts

गातोडजी एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के अन्तर्गत किसानो को बीज वितरण

Padmavat Media

वरदान नियोवैली स्कूल चावंड में 66 वी जिला स्तरीय कबड्डी का समापन

Padmavat Media

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक डीजीटल एवं वित्तीय साक्षरता प्रोग्राम आयोजित l

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!