Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

भावा पेट्रोल पम्प पर तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट करने वाले तीन आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वेन्यू कार जब्त

Reported By : Padmavat Media
Published : July 19, 2025 2:46 PM IST
Updated : July 19, 2025 2:47 PM IST

कांकरोली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई : भावा पेट्रोल पम्प पर तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट करने वाले तीन आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वेन्यू कार जब्त

राजसमंद। कांकरोली थाना क्षेत्र स्थित भावा पेट्रोल पम्प पर लाठी-डंडों से हमला कर कार्यालय में तोड़फोड़ और चार कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में कांकरोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया, जबकि वारदात में प्रयुक्त वेन्यू कार RJ-06-CF-2621 को जब्त कर लिया गया है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

प्रकरण संख्या 169/2025 धारा 115(2), 126(2), 324(5), 331(6), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज रिपोर्ट में प्रार्थी दुदाराम गुर्जर निवासी मादड़ी चौराहा ने बताया कि वह, राजू गुर्जर, दिनेश पुर्बिया और चौकीदार नाथूलाल गुर्जर के साथ भावा स्थित मंगलम फिलिंग स्टेशन पर रात्रि ड्यूटी पर थे। 17 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे एक सफेद वेन्यू कार में तीन युवक आए, ऑफिस गेट और कांच तोड़ दिए, चौकीदार को धमकाया, गाली-गलौच की और एक हजार रुपये का तेल भरवाकर वहां से चले गए। इसके बाद रात लगभग 2:50 बजे चारों युवक वापस आए और लाठियों से हमला कर ऑफिस में तोड़फोड़ की, जिससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ और सभी कर्मचारी घायल हो गए।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक और वृताधिकारी विवेक सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी हंसराम सिरवी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को भीलवाड़ा से दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिनके द्वारा वारदात स्वीकार की गई।

गिरफ्तार आरोपी : राजकुमार माली पुत्र दुर्गालाल निवासी मालीखेडा, थाना भीमगंज, जिला भीलवाड़ा ; दिनेश गुर्जर पुत्र बद्रीलाल निवासी नीम का चौक, थाना कारोई, जिला भीलवाड़ा ; ललित सिंह पुत्र चावंडसिंह निवासी कारोई खुर्द, थाना कारोई, जिला भीलवाड़ा।
फरार आरोपी कन्हैयालाल पुत्र भंवरलाल तेली निवासी नीम का चौक, जिला भीलवाड़ा की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक हंसराम सिरवी, सहायक उप निरीक्षक निर्भय सिंह, सहायक उप निरीक्षक धन सिंह, हैड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, कांस्टेबल नरेन्द्र, रोशनलाल, किशनलाल और सुरेन्द्र शामिल थे।

Related posts

खटीक समाज की धर्मशाला के शिलान्यास होने पर किया सम्मान

Pavan Jain Padmavat

राष्ट्रपति पद हेतू दौपद्री मुर्मू का चयन महिला व अनुसूचित जनजाति वर्ग का यथो चित सम्मान हैं – भायल

Padmavat Media

मासूम पूजा भील के हत्यारो को फांसी देने की मांग

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!