Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने निभाई सामाजिक भागीदारी की मिसाल

Reported By : Padmavat Media
Published : July 28, 2025 7:14 PM IST

टीबी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल एवं पोषण किट वितरित

उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने निभाई सामाजिक भागीदारी की मिसाल

उदयपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने एक संवेदनशील और सराहनीय पहल करते हुए “निक्षय मित्र” के रूप में टीबी हॉस्पिटल, उदयपुर में भर्ती मरीजों को फल एवं पोषण किट वितरित किए। इस सेवा कार्य के माध्यम से न केवल मरीजों को शारीरिक पोषण प्राप्त हुआ, बल्कि मानसिक बल और आत्मिक संबल भी मिला।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज आर्य एवं अस्पताल के अन्य चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। उन्होंने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता की उत्कृष्ट मिसाल है।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी ने कहा कि “सेवा ही धर्म है और यही हमारे संगठन की पहचान भी है। हमारा उद्देश्य केवल उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुँचाकर उन्हें गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर देना है।”

कार्यक्रम में संगठन की महिला प्रकोष्ठ सचिव पार्वती झा, कोषाध्यक्ष संतोष शाक्य, सचिव रामनाथ सिंह चौहान सहित कई सक्रिय सदस्यगण उपस्थित रहे, जिन्होंने आत्मीयता, संवेदनशीलता और समर्पण भाव से पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

टीबी रोगियों के प्रति करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी के इस सुंदर समन्वय ने यह सिद्ध किया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति और संगठन ‘निक्षय मित्र’ के रूप में एक कदम आगे बढ़ाए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “टीबी मुक्त भारत” का सपना जल्द ही साकार हो सकता है।

Related posts

खेरवाड़ा दूध डेयरी पर चोरी का खुलासा चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार

Padmavat Media

आज से शिडयुल उदयपुर से अहमदाबाद ट्रेन का समय सारणी

Padmavat Media

भीनमाल में चल रहा होटल व स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, 4 युवती समेत 10 गिरफ्तार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!