Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव से पवन जैन पदमावत की प्रभावशाली भेंट

Reported By : Padmavat Media
Published : August 4, 2025 9:31 PM IST
उदयपुर रेंज के नव नियुक्त आईजी गौरव श्रीवास्तव से पवन जैन पदमावत की प्रभावशाली भेंट

उदयपुर रेंज के नव नियुक्त आईजी गौरव श्रीवास्तव से पवन जैन पदमावत की प्रभावशाली भेंट, उपरणा व शॉल ओढ़ाकर किया गरिमामय सम्मान

उदयपुर। उदयपुर रेंज के नव नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव से रविवार को एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के मीडिया सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदमावत मीडिया के प्रधान सम्पादक पवन जैन पदमावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उपरणा व शॉल ओढ़ाकर आत्मीयता एवं गरिमा के साथ आईजी का सम्मान किया।

यह भेंट केवल औपचारिक मुलाकात नहीं रही, बल्कि समाजहित, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा का माध्यम बनी। पवन जैन पदमावत ने भ्रष्टाचार उन्मूलन, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराध नियंत्रण और युवाओं में जागरूकता जैसे विषयों पर कमेटी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे जनजागृति अभियानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

आईजी गौरव श्रीवास्तव ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन और सामाजिक संगठन मिलकर कार्य करते हैं, तब जनहित में और अधिक प्रभावी परिणाम सामने आते हैं।

दोनों के बीच भ्रष्टाचार नियंत्रण, अपराधमुक्त समाज निर्माण, महिला व बालिकाओं की सुरक्षा, नशा तस्करी की रोकथाम तथा मीडिया की सकारात्मक भूमिका जैसे विषयों पर गंभीर व सार्थक संवाद हुआ।

पवन जैन पदमावत ने आश्वस्त किया कि उनकी संस्था प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनजागरूकता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की दिशा में हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

यह भेंट सौहार्द, सम्मान और समर्पण का प्रतीक बनकर उदयपुर रेंज में प्रशासन और समाज के समन्वय की एक सशक्त मिसाल प्रस्तुत कर रही है।

Related posts

धनोल में निरान्त दिव्य सत्संग समारोह सम्पन्न

राष्ट्रपति पद हेतू दौपद्री मुर्मू का चयन महिला व अनुसूचित जनजाति वर्ग का यथो चित सम्मान हैं – भायल

Padmavat Media

दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!