Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

विश्व पर्यटन दिवस पर पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का विशेष कार्यक्रम, यशवर्धन राणावत हुए मुख्य अतिथि

Reported By : Padmavat Media
Published : September 27, 2025 10:25 PM IST

‘विश्व पर्यटन दिवस’ पर पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुआ विचार मंथन

उदयपुर। ‘विश्व पर्यटन दिवस’ के अवसर पर पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, उदयपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक गणगौर घाट पर किया गया, जिसमें पर्यटन विशेषज्ञ और होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया और सहायक प्रोफेसर डॉ. मेंहदी शर्मा, अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

राणावत ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया और पर्यटन के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि उदयपुर यदि वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर ऊँचा स्थान पाना चाहता है तो ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों का आयोजन अधिक दूरदृष्टि और सटीक योजना के साथ होना चाहिए, जिसमें उदयपुर प्रशासन को भी बढ़चढ़ के हिस्सा लेना चाहिए।

राणावत ने कहा कि युवा वर्ग
जलस्रोतों, झीलों, धरोहरों, मंदिरों, आधारभूत संरचनाओं और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति
जनजागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। ये सभी तत्व पर्यटन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इसकी सफलता में निर्णायक योगदान देते हैं। यही राष्ट्र की सही मायनों में सच्ची सेवा भी होगी।

उन्होंने कहा कि युवा समाज को शिक्षित कर, स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मार्गदर्शन करें। ऐसा करने से पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर उत्पन्न होंगे, उदयपुर की समग्र पर्यटन अवसंरचना सुदृढ़ होगी और यह राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि विश्व पर्यटन दिवस जैसे अवसर
केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर गंभीर चिंतन, नीतिगत चर्चाओं और नवाचार आधारित रणनीतियों का मंच बनें। तभी पर्यटन विकास को वास्तविक दिशा मिल सकेगी और आने वाले वर्षों में उदयपुर विश्व पर्यटन का नेतृत्व कर सकेगा। राणावत ने छात्रों से अपील की कि वे पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार और पेशेवर उत्कृष्टता को अपना ध्येय बनाएं
ताकि आने वाले समय में उदयपुर की पहचान और भी सशक्त हो।

Related posts

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उदयपुर कार्यकारिणी का जिला अध्यक्ष बाठेडा ने किया विस्तार

सफाई कंपनी BVG से कमीशनखोरी में सौम्या के पति राजाराम को ACB ने किया गिरफ्तार, RSS के क्षेत्रीय प्रचारक रहे निंबाराम को भी बनाया आरोपी

Padmavat Media

राजस्थान दिवस पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं

Pavan Jain Padmavat

Leave a Comment

error: Content is protected !!