Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजनीतिराजस्थान

क्लोज़िंग फेज की गंभीरता को समझते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारी सक्रियता से कार्य करें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Reported By : Padmavat Media
Published : November 28, 2025 9:59 AM IST
Updated : November 28, 2025 10:00 AM IST

क्लोज़िंग फेज की गंभीरता को समझते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारी सक्रियता से कार्य करें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

ईआरओ जगदीश चंद्र बामनिया राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

सलूंबर । विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली।

वीसी में सलूंबर से जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश रॉय सापेला, ईआरओ जगदीश चंद्र बामनिया, एईआरओ, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक दिनेश धाकड़ और निर्वाचन शाखा के कर्मचारी जुड़े।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में पुराने विवरण खोजने के लिए नई सर्च सुविधा प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले प्रदेश के 26 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को राज्य स्तर पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं, जो अभियान के प्रति उनकी निष्ठा का प्रमाण है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ टीमवर्क और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। राजस्थान उन राज्यों में शामिल है जहाँ मतदाता तेजी से डिजिटल माध्यम से गणना प्रपत्र भर रहे हैं।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि :

  • बीएलओ के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करें
  • बीएलओ के साथ नियमित संवाद बनाए रखें
  • मैपिंग कार्य हेतु अतिरिक्त स्टाफ लगाएँ
  • कार्य की बाधाओं का तुरंत समाधान करें
  • आवश्यकता पड़ने पर वालंटियर की सहायता लें
  • आने वाले 7 दिनों में पूरी टीम को फील्ड में लगाकर कार्य को गति दें
  • फॉर्म 6 और फॉर्म 8 के साथ Annexture-IV अनिवार्य रूप से भरवाएँ

वीसी के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी चयनित ईआरओ से उनके कार्य की प्रक्रिया जानी। सलूंबर के ईआरओ जगदीश चंद्र बामनिया के कार्य की विशेष रूप से सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने निर्देश दिए कि सभी अनुपस्थित मतदाताओं का सत्यापन प्राथमिकता से किया जाए और कम प्रगति वाले बीएलओ को अतिरिक्त स्टाफ लगाकर मॉनिटरिंग की जाए।
अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सापेला ने कहा कि कम प्रगति वाले बीएलओ के साथ अलग से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

सलूंबर के ईआरओ जगदीश चंद्र बामनिया राज्य स्तर पर सम्मानित

एसआईआर–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सलूंबर विधानसभा के ईआरओ जगदीश चंद्र बामनिया को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।

सलूंबर विधानसभा क्षेत्र ने एसआईआर अभियान में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कुल 300064 गणना प्रपत्रों में से 287728 प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा किया जा चुका है। सघन मॉनिटरिंग और टीम की सक्रियता के परिणामस्वरूप 95.147 प्रतिशत डिजिटलीकरण कर सलूंबर विधानसभा पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर रही है।

Related posts

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रुआंव मैं 75 वा स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया जिसमें नन्हे-मुन्ने बालको ने और ग्राम वासियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया

Padmavat Media

‘महाराणा सज्जन सिंह जी सम्मान’ से नवाजे गए होटल एसोसिएशन उदयपुर अध्यक्ष ‘सुदर्शनदेव सिंह कारोही’ और पर्यटन विशेषज्ञ उपाध्यक्ष ‘यशवर्धन राणावत जैवाणा’

Padmavat Media

विज्ञान समिति की महिला प्रकोष्ठों में हर्षोल्लास से मनाया महिला दिवस व होली स्नेह मिलन समारोह उदयपुर

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!