Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

उदयपुर में द मॉरल शॉपी की भव्य प्रदर्शनी जनवरी में आयोजित होगी | नारी शक्ति व स्वदेशी उत्सव

Reported By : Padmavat Media
Published : December 3, 2025 2:20 PM IST

संस्कृति, स्वदेशी उत्पाद, नारी सशक्तिकरण और प्रतिभा प्रदर्शन का अनूठा संगम; शहर में बनेगा एक नया इतिहास

उदयपुर में द मॉरल शॉपी की भव्य एक दिवसीय प्रदर्शनी जनवरी में आयोजित होगी


उदयपुर। लेकसिटी में कला, संस्कृति और नारी उद्यमिता के रंग एक साथ बिखेरने जा रहे हैं। द मॉरल शॉपी द्वारा जनवरी माह के प्रारंभ में आयोजित होने वाली एक दिवसीय भव्य प्रदर्शनी न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव होगी, बल्कि उदयपुर में महिला शक्ति, स्वदेशी उत्पाद और लोक कला को नया मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा।

आयोजिका मयूरा मेहता ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल वस्त्र–गृह सज्जा–क्राफ्ट स्टॉल्स लगाना ही नहीं है, बल्कि स्वदेशी अपनाओ और वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। सबसे खास बात यह है कि प्रदर्शनी में लगाए जाने वाले सभी स्टॉल महिलाओं द्वारा संचालित होंगे, जो महिला उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत संदेश देंगे।

भूले-बिसरे खेलों से जुड़ेगी पुरानी यादें

आयोजन की सबसे आकर्षक गतिविधियों में से एक होगी—भूले-बिसरे खेल अंताक्षरी। पुरानी यादों को वर्तमान से जोड़ते हुए प्रतिभागियों को पाँच अलग-अलग टीमों—दीवाने, परवाने, मस्ताने, अफसाने और नजराने—में बांटा जाएगा। खेल के हर राउंड में रोमांच, उत्साह और हल्की-फुल्की नोकझोंक सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव बनेगी। सभी प्रतिभागियों को निश्चित पुरस्कार दिए जाएंगे, जिससे प्रोत्साहन और आनंद दोनों का समावेश हो सके।

महिला सशक्तिकरण की मंच पर चमकेगी अनूठी पहचान

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित कैट वॉक होगा, जिसमें राजस्थान सहित देश की विभिन्न राज्यों की वेश-भूषा की झलक मिलेगी। घूमर अवॉर्ड, बेस्ट पंजाबी लुक अवॉर्ड, बेस्ट बंगाली लुक अवॉर्ड, बेस्ट मराठी लुक अवॉर्ड, बेस्ट हरियाणवी लुक अवॉर्ड और बेस्ट साड़ी क्वीन अवॉर्ड जैसे विशेष सम्मान महिलाओं की विविधता और संस्कृति की सुंदरता को उभारेंगे।

इसके साथ ही द अल्टीमेट शेफ ऑफ द लेकसिटी (मास्टर शेफ प्रतियोगिता), नृत्य (एकल, युगल और समूह), गायन, कविता पाठ, चित्रकला और अन्य कला प्रस्तुतियों के माध्यम से हर प्रतिभागी को अपना हुनर देने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति द्वारा हर प्रतिभागी को मंच पर प्रोत्साहित किया जाएगा।

बाल प्रतियोगिताओं में दिखेगी मासूम प्रतिभा

बच्चों के लिए भी आयोजन विशेष रूप से आकर्षक रहेगा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, रैंप वॉक (अभिभावक और परिवार के साथ), नृत्य प्रतियोगिता, कविता प्रस्तुति, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास व रचनात्मकता बढ़ाने का कार्य करेंगी।

पदमावत मीडिया बनेगा आयोजन का आधिकारिक मीडिया पार्टनर

इस कार्यक्रम में पदमावत मीडिया की आधिकारिक मीडिया पार्टनर के रूप में सहभागिता प्रदर्शनी को व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदान करेगी। इससे न केवल उदयपुर, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

जनवरी में सांस्कृतिक ऊर्जा से गूंजेगा लेकसिटी

आयोजिका मयूरा मेहता ने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि संस्कृति, कौशल, उद्यमिता और मनोरंजन का अनूठा संगम है। शहर की महिलाएँ, युवा, बच्चे और परिवार इस कार्यक्रम में एक ही दिन में विविध अनुभवों का आनंद ले सकेंगे।

आयोजन टीम ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से शीघ्र संपर्क कर प्रदर्शनी में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

Related posts

अंगदान जीवनदान महाभियान का मुख्यमंत्री गहलोत ने किया आगाज।

Padmavat Media

लंपी से ग्रसित गायों के बचाव व उपचार हेतु आयुर्वेदिक लड्डू वितरित।

Padmavat Media

सलूम्बर : स्वास्थ विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Padmavat Media

1 comment

Sarita kuvar rav 07/12/2025 at 8:41 PM

मुझे भी हिस्सा लेना है

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!