Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नींव शैक्षणिक मार्गदर्शन कार्यक्रम आज बाड़मेर में

Reported By : Padmavat Media
Published : January 4, 2026 12:54 PM IST
■ विशेष | पदमावत मीडिया

सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने की पहल, आज बाड़मेर में नींव कार्यक्रम का आयोजन

बाड़मेर। सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को सशक्त दिशा देने के उद्देश्य से आज बाड़मेर के महावीर टाउन हॉल में नींव शैक्षणिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की पहल पर आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

नींव कार्यक्रम विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए समर्पित है, जो
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पश्चिमी राजस्थान के सीमांत जिलों बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा के विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़ी संपूर्ण, सटीक और व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में परीक्षा से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान परीक्षा पैटर्न, प्रभावी तैयारी रणनीति, विषय चयन, काउंसलिंग प्रक्रिया, कोचिंग विकल्पों और प्रवेश से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का प्रत्यक्ष समाधान भी किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और समय पर जानकारी उपलब्ध कराने की है। नींव कार्यक्रम इसी सोच के साथ आयोजित किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को मजबूत आधार मिल सके और वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

आज प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम न केवल परीक्षा की तैयारी में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को भी नई मजबूती प्रदान करेगा। आयोजकों ने परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थियों से समय पर पहुंचकर इस शैक्षणिक अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

कांस्टेबल भुराराम सारण ने रक्तदान कर बचाई जान।

Padmavat Media

उदयपुर के पण्ड्या ने मास्को में किया प्रतिनिधित्व

Padmavat Media

सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर के लिए रवाना हुए 108 तीर्थयात्री

Leave a Comment

error: Content is protected !!