Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

महावीर जयंती पर उदयपुर में भव्य सेवा महोत्सव: 108 गौशालाओं में 56 भोग, 31 मार्च को हास्य कवि सम्मेलन

Reported By : Padmavat Media
Published : March 19, 2026 11:07 AM IST

महावीर जयंती विशेष | सेवा महोत्सव

31 मार्च 2026 को लोक कला मंडल में भव्य आयोजन: महावीर जयंती पर 108 गौशालाओं में 33 कोटी देव (गोमाता) को 56 भोग, सेवा महोत्सव के साथ विराट हास्य कवि सम्मेलन

उदयपुर। महावीर जयंती के पावन अवसर पर धर्म, सेवा और संस्कृति का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा, जब गुरु कमल चंद्रोशन गौसेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में विशाल महावीर जयंती सेवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गौसेवा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आ रहा है, जो समाज को सेवा, समर्पण और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करेगा।

इस महाअभियान के अंतर्गत उदयपुर की पावन धरा से शुरुआत करते हुए 108 गौशालाओं में लगातार 108 दिनों तक 33 कोटी देव स्वरूप गोमाताओं को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इस सेवा कार्य के माध्यम से लगभग 50 हजार से अधिक गोमाताओं की सेवा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसे विश्व रिकॉर्ड की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

30 मार्च: तपस्वी सेवा सम्मान और गौतम प्रसादी
30 मार्च 2026 को तपस्वी सेवा सम्मान समारोह का आयोजन आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार, कोर्ट चौराहा के सामने किया जाएगा, जो दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा। इस समारोह में समाज के विशिष्ट सेवाभावी व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाएगा। इसी दिन सायं 5 बजे गौतम प्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

31 मार्च: मुख्य आयोजन और हास्य कवि सम्मेलन
31 मार्च 2026, मंगलवार को लोक कला मंडल में इस महोत्सव का मुख्य आयोजन रखा गया है, जिसमें 33 कोटी देव (गौमाता) भोग चैरिटी सेवा कार्यक्रम के साथ-साथ सायं 7 बजे से विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। देशभर के प्रसिद्ध कवि अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बनाएंगे।

108 दिन तक चलेगा सेवा अभियान
6 अप्रैल 2026 से इस सेवा अभियान का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा, जिसके तहत लगातार 108 दिनों तक विभिन्न गौशालाओं में 56 भोग सेवा का आयोजन किया जाएगा।

संस्थापक संजय पोरवाल ने बताया कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य गोसेवा के माध्यम से मानवता की सेवा करना है।

मीडिया प्रभारी पवन जैन पदमावत ने बताया कि महोत्सव को लेकर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ रहे हैं।

कोषाध्यक्ष स्वीटी पोरवाल ने बताया कि इस महाअभियान में प्रत्येक व्यक्ति अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार सहयोग कर सकता है। 56 भोग सेवा हेतु 108 रुपये से लेकर 31000 रुपये तक की सहयोग राशि निर्धारित की गई है।

ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह महोत्सव निश्चित रूप से गोसेवा, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का भव्य उदाहरण बनेगा।

संपर्क सूत्र: 8209498916

रिपोर्ट | पदमावत मीडिया

Related posts

भरतपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 10 हजार से ज्यादा ढक्कन बरामद

Padmavat Media

ज्ञानपूर्वक होनेवाली क्रिया से धर्म बनता है – निपुणरत्न विजयजी

Padmavat Media

‘महाराणा सज्जन सिंह जी सम्मान’ से नवाजे गए होटल एसोसिएशन उदयपुर अध्यक्ष ‘सुदर्शनदेव सिंह कारोही’ और पर्यटन विशेषज्ञ उपाध्यक्ष ‘यशवर्धन राणावत जैवाणा’

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!