Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चैत्र नवरात्र पर की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Reported By : Padmavat Media
Published : March 19, 2026 11:17 AM IST

चैत्र नवरात्र | मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की तथा मां दुर्गा की आराधना की।

मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करते हुए सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं व्यक्त की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए पानी एवं दाना उपलब्ध कराकर जीव सेवा का पुण्य कार्य करें।

रिपोर्ट | पदमावत मीडिया

Related posts

सुथार समाज वागड़ बैठक का द्वितीय सामूहिक ढूंढोत्सव का हर्षोलास से मनाया गया

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मीडिया सेल पवन जैन पदमावत, 28 सितंबर से अहमदाबाद व राजस्थान दौरे पर

Padmavat Media

भगवान महावीर स्वामी का मनाया जन्म कल्याणक पर्व

Leave a Comment

error: Content is protected !!