Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

नशा मुक्ति का संकल्प और महिला अधिकारों की जानकारी, नाई में जागरूकता शिविर आयोजित

Reported By : Padmavat Media
Published : June 22, 2026 5:40 PM IST
नाई ग्राम पंचायत में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिला अधिकारों एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित महिलाएं।
महिला सशक्तिकरण | जनजागरूकता अभियान

नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प, महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक

ग्रामीण सेवा शिविर में महिलाओं की समस्याएं सुनीं, एक प्रकरण का मौके पर हुआ समाधान

उदयपुर। ग्राम पंचायत नाई में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से जतन संस्थान द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना नाई की ओर से जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों एवं महिलाओं को नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में विधिक परामर्शदाता अनिता प्रजापत ने उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ग्रामीण सेवा शिविर में महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई एवं परामर्श देते हुए महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की टीम।

अनिता प्रजापत ने घरेलू हिंसा अधिनियम, सखी वन स्टॉप सेंटर, नारी निकेतन एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की विभिन्न सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र में आने वाले पारिवारिक विवादों का प्राथमिक स्तर पर आपसी समझाइश के माध्यम से समाधान किया जाता है तथा आवश्यकता होने पर कानूनी सहायता एवं न्यायालयीन मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी सहायता योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से संपर्क करने का आग्रह किया।

शिविर के दौरान महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं। एक महिला के प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण करते हुए आवश्यक राहत प्रदान की गई तथा आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण दर्ज किया गया। इससे महिलाओं में केंद्र के प्रति विश्वास एवं जागरूकता बढ़ी।

महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक पूजा पाटीदार ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसे समाज की सामूहिक भागीदारी से समाप्त किया जा सकता है। वहीं साथीन अर्चना मेघवाल ने काली बाई भील महिला सम्बल उड़ान योजना की जानकारी देकर पात्र महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं पंचायत के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याएं साझा कीं तथा विभागीय योजनाओं एवं महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।

Related posts

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का शिल्पग्राम उदयपुर दौरा | “विकास करें, मगर विरासत को न छोड़ें”

Padmavat Media

पदमावत मीडिया ख़बर का हुआ असर, वितरक ने स्कूल पोषाहार कोम्बो किट की कम सामग्री पुनः लौटाई खेरवाड़ा उपखंड के पहाड़ा स्कूल का था मामला

Padmavat Media

अडिंदा में शनिवार रात्रि को हुई भक्ति संध्या

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!