Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अनीता प्रजापत को मिला उदयपुर पुलिस सम्मान

Reported By : Padmavat Media
Published : July 9, 2026 11:05 AM IST
महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन से प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करतीं विधिक परामर्शदाता अनीता प्रजापत
महिला सुरक्षा | सम्मान समारोह

महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान: अनीता प्रजापत को मिला पुलिस सम्मान

महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान के तहत समाजसेवा, विधिक परामर्श और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान पर किया गया सम्मानित

उदयपुरमहिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान के अंतर्गत उदयपुर पुलिस द्वारा आयोजित भव्य महिला वॉलंटियर्स संवाद एवं महिला सम्मान समारोह में अनीता प्रजापत, विधिक परामर्शदाता, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना नाई को महिला सुरक्षा, विधिक जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की तथा समाज के प्रति उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।

मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित समारोह में जिलेभर से महिला वॉलंटियर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान करना था।

अनीता प्रजापत लंबे समय से महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना नाई के माध्यम से महिलाओं को विधिक परामर्श, कानूनी अधिकारों की जानकारी तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही हैं। उनके सतत प्रयासों से अनेक महिलाओं को समय पर कानूनी सलाह, मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ है। महिला सुरक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने उन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अनीता प्रजापत ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें महिला सुरक्षा, न्याय और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की नई प्रेरणा देगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए उदयपुर पुलिस एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अनीता प्रजापत के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

एन एच 927 ए का काम सर्वे के अनुसार ही शुरू करने की मांग को लेकर पंचायत वासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

जयसमंद पंचायत समिति के पलोदडा़ से जावर माइंस रोड पर भर रहा पानी हर वर्ष  हाल यही

Padmavat Media

डूंगरपुर से अहमदाबाद के लिए डेमू ट्रेन हुई चालू, रेल यात्रियों के खुश खबर,25 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!