Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों से मिले सेंट पॉल स्कूल के पूर्व छात्र

Reported By : Padmavat Media
Published : September 7, 2026 5:01 PM IST
उदयपुर | शिक्षक दिवस विशेष

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों से मिले सेंट पॉल स्कूल के पूर्व छात्र

रिपोर्ट : ऋचा पानेरी
राहुल बडाला, चांद चावत और मोहित जोशी ने साझा कीं छात्र जीवन की यादें

उदयपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से पूर्व छात्रों के लिए विशेष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्षों बाद अपने विद्यालय, कक्षाओं और शिक्षकों के बीच पहुंचे पूर्व छात्र पुरानी यादों में भावुक हो उठे। उन्होंने अपने शिक्षकों से आत्मीय मुलाकात कर छात्र जीवन की स्मृतियों को ताजा किया तथा अपने जीवन की उपलब्धियों में शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्कारों के योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य फादर जॉन बॉस्को एवं स्कूल मैनेजर फादर स्टीफन रावत ने विद्यालय पहुंचे पूर्व छात्रों का स्वागत किया। इस अवसर पर राहुल बडाला, चांद चावत और मोहित जोशी ने शिक्षकों से मुलाकात कर स्कूल में बिताए पुराने दिनों और उनसे जुड़ी यादों को साझा किया। शिक्षकों ने भी अपने पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षा के क्षेत्र में राहुल बडाला की उपलब्धियां

पूर्व छात्र राहुल बडाला उदयपुर के प्रतिष्ठित बडाला क्लासेस के निदेशक हैं। वे दो दशक से अधिक समय से शिक्षण क्षेत्र से जुड़े हैं और अब तक हजारों सीए एवं सीएस विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में 158 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर रैंक हासिल की है।

मोहित जोशी ने खेल और पर्वतारोहण में बनाई पहचान

मोहित जोशी ने अल्ट्रा धावक, अल्ट्रा साइकिलिस्ट और पर्वतारोही के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने उदयपुर सिटी पैलेस से हल्दीघाटी तक 50 किलोमीटर की फोर्ट अल्ट्रा दौड़ पूरी की है। इसके अलावा वे एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा भी कर चुके हैं। विभिन्न मैराथन आयोजनों में वे धावकों के गति निर्धारक और मार्गदर्शक के रूप में भी सक्रिय रहे हैं।

चांद चावत खेल प्रतिभाओं को दे रहे प्रशिक्षण

चांद चावत अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी एवं खेल उद्यमी हैं। वे चावत स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक हैं तथा उदयपुर में युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे उदयपुर बैडमिंटन एसोसिएशन में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्यरत हैं।

तीनों पूर्व छात्रों ने विद्यालय में बिताए अपने छात्र जीवन के दिनों को याद करते हुए शिक्षकों के साथ बिताए पलों को साझा किया। शिक्षक दिवस पर हुई यह आत्मीय मुलाकात गुरु-शिष्य के वर्षों पुराने रिश्ते, सम्मान और अपनत्व की यादगार मिसाल बनी।

Related posts

रेखा वैष्णव को पदमावत मीडिया में राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख का पद, उत्कृष्ट कार्यशैली का मिला सम्मान

Padmavat Media

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रुआंव मैं 75 वा स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया जिसमें नन्हे-मुन्ने बालको ने और ग्राम वासियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया

Padmavat Media

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, पुलिया की दीवार से टकराई जीप; 3 लोग गंभीर घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!