Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

फलासिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टंटबाज आरोपी गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : September 8, 2026 7:43 PM IST
राजस्थान | क्राइम

फलासिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक पर खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर बाइक से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर की कार्रवाई, स्टंट में इस्तेमाल पावर बाइक भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त

उदयपुर। जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में बाइक पर खतरनाक स्टंट कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई पावर बाइक को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा है।

पुलिस के अनुसार पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में युवक बाइक पर खतरनाक तरीके से स्टंट करता दिखाई दे रहा था। इस तरह के स्टंट से सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर आरोपी की पहचान के लिए जानकारी जुटाई।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत विश्नोई एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त झाड़ोल विवेक सिंह के पर्यवेक्षण में फलासिया थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच करते हुए उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान की और उसके संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कमलेश पुत्र सोरम उम्र 21 वर्ष निवासी देवडावास, थाना फलासिया, जिला उदयपुर है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टंट में इस्तेमाल की गई पावर बाइक भी बरामद कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर ली।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर इस प्रकार के खतरनाक स्टंट के वीडियो प्रसारित करने से अन्य युवा भी ऐसे कृत्यों के लिए प्रेरित हो सकते हैं। सड़क पर किए जाने वाले खतरनाक स्टंट से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और अन्य राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की है।

पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी वेलाराम, हेड कांस्टेबल कांतिलाल तथा कांस्टेबल मोटाराम एवं हिम्मत राम शामिल रहे।

Related posts

प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें – जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू

Padmavat Media

बांसवाड़ा जिला कार बाजार एसोसिएशन का गठन

Padmavat Media

सड़क दुर्घटना में तीन जवान युवकों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा, तीन घरों के चिराग बुझ गए

Leave a Comment

error: Content is protected !!