Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

उदयपुर में द मॉरल शॉपी का भव्य आयोजन, नारी शक्ति सम्मान

Reported By : Padmavat Media
Published : September 21, 2026 5:41 PM IST

विभिन्न शहरों से पहुंचे प्रदर्शकों ने लगाए स्टॉल, महिलाओं और बच्चों ने प्रतियोगिताओं व कार्यशालाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उदयपुर में आयोजित द मॉरल शॉपी की प्रदर्शनी में नारी शक्ति सम्मान समारोह का दृश्य।
राजस्थान । उदयपुर | द मॉरल शॉपी | प्रदर्शनी एवं नारी शक्ति सम्मान

उदयपुर में द मॉरल शॉपी का भव्य आयोजन, नारी शक्ति सम्मान से सजा मंच

विभिन्न शहरों से पहुंचे प्रदर्शक, महिलाओं और बच्चों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह; एक दिन में 1.5 लाख से अधिक की बिक्री

उदयपुर। सूरजपोल स्थित श्वेतांबर वासुपूज्य ट्रस्ट हॉल में रविवार को द मॉरल शॉपी की ओर से एक दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से शाम 8 बजे तक चले इस आयोजन में निंबाहेड़ा, भीलवाड़ा, कांकरोली, डूंगरपुर सहित विभिन्न शहरों से आए प्रदर्शकों ने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं, सम्मान समारोह और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर पदमावत मीडिया रहा।

फोटो कैप्शन: उदयपुर में द मॉरल शॉपी की एक दिवसीय प्रदर्शनी का रिबन खोलकर शुभारंभ करते अतिथि।
फोटो कैप्शन: उदयपुर में द मॉरल शॉपी की एक दिवसीय प्रदर्शनी का रिबन खोलकर शुभारंभ करते अतिथि।

कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन खोलकर किया गया। इसके बाद द मॉरल शॉपी की ब्रांड एंबेसेडर मॉरल मेहता ने घर मोरे परदेसिया प्रस्तुति के साथ आयोजन की शुरुआत की। पूरे दिन चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वास्थ्य जागरूकता से मनोरंजन तक कई आयोजन

डॉ. अल्पना बोहरा की ओर से निशुल्क एक्यूप्रेशर कैंप लगाया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर उपचार एवं परामर्श लिया। इसके बाद जैन जादूगर ने विभिन्न जादुई प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

मीनाक्षी भरवानी की ओर से निशुल्क हुलाहूपिंग कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं निशुल्क गरबा कार्यशाला में भी बच्चों और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

नारी शक्ति सम्मान बना आकर्षण

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नारी शक्ति सम्मान समारोह रहा। इसमें विभिन्न महिलाओं को क्राउन, उपर्णा, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ. अल्पना बोहरा, प्रतिभा मेहता, अनुराधा, कौशल्या सालवी, रेखा शर्मा, निकिता, प्रणिता, भावना सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने दिखाया हुनर

बहारों की रानी प्रतियोगिता में भावना शर्मा ने खिताब जीता। दुल्हन के रूप में उनकी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने राधा-कृष्ण, राम-सीता सहित विभिन्न रूप धारण कर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन जीता।

नृत्य प्रतियोगिता में नव्या गांधी ने पुरस्कार प्राप्त किया। रैंप वॉक में उर्वी मेहता, मॉरल मेहता और जोया खान ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं मोहिनी कुमावत के गायन ने उपस्थित लोगों को आकर्षित किया। म्यूजिकल हाऊजी में महिलाओं ने नाचते-गाते हुए उत्साह के साथ भाग लिया।

गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

आयोजन में रश्मि पगारिया, सोनल सिंघवी, महावीर युवा मंच की कार्यकारिणी के कई गणमान्य सदस्य सहित ज्योत्सना, रेनू सिरोया, डॉ. बलदीप शर्मा, शिखा बहल, मधु केवल्या, पवन जैन और शरद लोढ़ा सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में आजाद बोलिया, रेनू बोलिया, कमल मेहता और मॉरल मेहता का विशेष योगदान रहा।

एक दिन में 1.5 लाख से अधिक की बिक्री

द मॉरल शॉपी की इस एक दिवसीय प्रदर्शनी में 1.5 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई। आयोजिका मयूरा मेहता ने बताया कि एक वर्ष में द मॉरल शॉपी का यह आठवां सफल आयोजन रहा। इस अवसर पर उन्होंने नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की।

नई कार्यकारिणी में मयूरा मेहता को फाउंडर एवं प्रेसिडेंट, मॉरल मेहता को ब्रांड एंबेसेडर, रेनू बोलिया को ट्रेजरार और प्रणिता मेहता को सचिव बनाया गया। अंत में मयूरा मेहता ने सभी अतिथियों, प्रदर्शकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

धोखाधड़ी को लेकर डिजिटल साक्षरता एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया -खेरवाड़ा

Padmavat Media

सकल दिगंबर जैन समाज ने दीक्षार्थी विनोद कुमार हूमड की गोद भराई की । 

Padmavat Media

अनुरंग 2026 उत्सव में झलकी प्रतिभा और संस्कृति, पाहेर विश्वविद्यालय में रंगारंग आयोजन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!