Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
कर्नाटकटॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

“जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मज़े लो”: कांग्रेस नेता की विधानसभा में टिप्पणी

Reported By : Padmavat Media
Published : December 17, 2021 6:35 PM IST

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के आर रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मज़े लो।”

विधानसभा में बारिश और बाढ़ से संबंधित नुकसान को लेकर चर्चा हो रही थी जिसमें कई विधायक अपने -अपने क्षेत्र के लोगों की दशा को पटल पर रखना चाह रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के पास वक्त की कमी थी और उन्हें शाम छह बजे तक चर्चा को पूरा कराना था जबकि विधायक समय बढ़ाने का आग्रह कर रहे थे।

कागेरी ने हंसते हुए कहा, “मैं उस स्थिति में हूं जहां मुझे मजा लेना है और हां, हां करना है। ठीक है। मुझे तो यही महसूस होता है। मुझे स्थिति को नियंत्रित करना छोड़ देना चाहिए और कार्यवाही व्यवस्थित तरीके से चलानी चाहिए। मुझे सबसे कहना चाहिए कि आप अपनी बात जारी रखें।”

उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत केवल इतनी है कि सदन का कामकाज नहीं हो रहा है।

पूर्व मंत्री रमेश कुमार ने इस पर हस्तक्षेप करते हुए कहा, “दिखिए, एक कहावत है- “जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मज़े लो। आप एकदम इसी हालत में हैं।”

Related posts

भाजपा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष बनने पर राज के पुरोहित का हुआ भव्य स्वागत

Padmavat Media

सांसों का खौफनाक अंत: विधवा ने मांग भरी, बिछिया पहनी और प्रेमी के साथ मौत को गले लगा लिया, जानें- क्यों उठाया ये कदम?

Padmavat Media

राजस्थान के एक बड़े नेता के पास मिला पटना से लूटा मोबाइल, समर्थक का गिफ्ट पड़ गया महंगा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!