Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर जनवादी मजदूर यूनियन का धरना जारी

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : January 16, 2022 7:18 AM IST
Updated : June 7, 2022 11:01 AM IST

मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर जनवादी मजदूर यूनियन का धरना जारी

उदयपुर/ऋषभदेव सतवीर सिंह पहाड़ा स्टेट हेड, ऋषभदेव में जनवादी  मजदूर यूनियन के बैनर तले केसरियाजी कस्बे के निर्माण  मजदूरों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही तथा पाटुना चौक पर 9:00 बजे प्रारंभ हुआ धरना सायकाल 4:00 बजे तक चलता रहा जहा महिला एवं पुरुष मजदूर बैठे रहे।

पाटुना चौक पर मजदूरो की सभा में बोलते हुए यूनियन के सचिव ईश्वर लाल ने बताया कि 3 साल में मजदूरों के दैनिक उपयोग की वस्तुओ के भाव दुगुने से ज्यादा बढ गये है जबकि मजदूर की मजदूरी चौथाई भी नही बढ़ी है । ईश्वर लाल ने कहा कि यही चलता रहा तो मजदूर की हालत दयनीय हो जाएगी  इसलिए मजदूर की मजदूरी बढ़ना जरूरी है फिर भी नियोजक मजदूर की मजदूरी नहीं बढ़ाने की हठ कर रहे हैं । यूनियन के सदस्य बाबूलाल ने बताया कि मजदूर कूली की मजदूरी 410 रुपया और कारीगर की मजदूरी 565 रुपया प्रतिदिन होने तथा सम्मानजनक समझौता होने तक हड़ताल जारी रहेगी ।

धरने पर यूनियन के संरक्षक डीएस पालीवाल भी उपस्थित रहे। सभा में पप्पू, रमेश , नानजी भाई आदि ने विचार व्यक्त किये ।

Related posts

गौ रक्षा हिन्दू दल सलूंबर के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधिक्षक उदयपुर से की मुलाकात

Padmavat Media

कमल ठोलिया श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय श्रमणसेवा सहमंत्री मनोनित

Padmavat Media

मेडिकल कैम्प के माध्यम से लोगों की होगी मुफ्त इलाज : डॉ0 राजकिशोरी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!