Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

पर्यावरण को बचाने प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करें-कलासुआ 

Reported By : Padmavat Media
Published : July 4, 2022 3:00 PM IST

  • एमएमबी ग्रुप ने किया 500 कपड़ो की थैलियों का निःशुल्क वितरण 

डूँगरपुर  एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर की ओर से कौमी एकता के प्रतिक हजरत किबला मस्तान शाह बाबा की याद मे प्लास्टिक मुक्त डूंगरपुर के लिए तहसील चौराहे पर 500 कपड़ो की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया गया।कार्यक्रम में नगर परिषद डूंगरपुर सभापति अमृत कलासुआ, समाज सेवी गुरूप्रसाद पटेल,उप सभापति सुदर्शन जैन, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य महेश पुकार, समाज सेवी रोशन दोषी,चेम्बर महामंत्री प्रभुलाल पटेल, ट्राफिक पुलिस इंचार्ज रमेश पाटीदार, जगदीश वैष्णव ,अजीत नागदा,आसीफ मुल्तानी व ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य मे आयोजित किया गया।कार्यक्रम के प्रारम्भ मे सभी अथितियो का स्वागत माल्यार्पण द्वारा किया गया।इस अवसर पर सभापति कलासुआ ने ग्रुप द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि ग्रुप बिना किसी जातिगत भेदभाव के सभी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है और आज जो कपड़े कि थैलियो का वितरण किया है वो काफी सराहनीय कदम है जिससे डूंगरपुर के लोगो मे जागरूकता आये और वो प्लास्टिक बैग उपयोग नही करे। डॉ महेश पुकार ने कहा कि प्लास्टिक एक ऐसी चीज है जो बरसों-बरस नष्ट नही होती है और पर्यावरण के लिए हानिकारक है और इससे पशुधन भी अकाल मौत मरते है आज ग्रुप ने जो आमजन को जागरूक करने के कपड़े कि थैलियो का वितरण किया है वो बेमिसाल है और ग्रुप हमेशा जरूरतमंदो कि मदद मे आगे रहता है।रोशन दोशी ने कहा कि ग्रुप लगातार जनहित के कार्य कर रहा है वो सभी के लिए प्रेरणा दायक है।चेम्बर महामंत्री ने कहा कि ग्रुप लगातार लोगो को जागरूक करने के लिए हर प्रोग्राम मे कपड़े कि थैलियो का वितरण कर रहा है जो काफी सराहनीय प्रयास है।कार्यक्रम मे तहसील चौराहे पर सभी कपड़े कि थैलियो का वितरण कर प्लास्टिक बैग उपयोग नही लाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर अब्दुल हाफिज मकरानी,फजले हुसैन, असलम मुल्तानी, इमरान आदि कई लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन हाजी ईशाक मकरानी ने किया। आसिफ मुल्तानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

मेघवाल समाज द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न। विधायक प्रीति शक्तावत ने की बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थापना एवं सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा

Padmavat Media

धान की खरीदारी करने निकले गल्ला व्यवसायी की निर्मम हत्या, चाकू से किये कई वार, खेत में मिला शव

पाडवा में भगवान महावीर स्वामी जिन बिम्ब, जैन मन्दिर एवं मानस्तंभ पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 15 जनवरी से प्रारंभ

Padmavat Media News

Leave a Comment

error: Content is protected !!