Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराज्य

उदयपुर के सांसद अर्जुन लाल मीणा का मुंबई में भव्य स्वागत,प्रवासियों ने सुनाई समस्या।

Reported By : Padmavat Media
Published : September 22, 2022 8:28 PM IST
Updated : September 22, 2022 8:30 PM IST

उदयपुर के सांसद अर्जुन लाल मीणा का मुंबई में भव्य स्वागत,प्रवासियों ने सुनाई समस्या।

उदयपुर भाजपा के सांसद मीणा का मुंबई में भव्य स्वागत।

 मुंबई/महाराष्ट्र। मुंबई में भाजपा कार्यालय दादर पूर्व में राजस्थान प्रवासियों द्वारा माननीय लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के भाजपा पार्टी के सांसद अर्जुन लाल मीणा का मुंबई में भव्य स्वागत किया। मुंबई परिवहन समिति द्वारा मुंबई में आ रही उदयपुर रेल सेवा,ब्रॉडगेज आमान परिवर्तन,गांवों में पानी, सड़क, चित्तौड़गढ़ सीधी रेल सेवा संचालित करना आदि समस्या को लेकर सांसद मीणा को ज्ञापन सौंपा।प्रवासियों ने रेल की समय प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई।

मुंबई में रह रहे प्रवासियों ने अपने जन्मभूमि के मुद्दे में मेवल के सभी जैन मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाना, जगत गांव में छोटी टंकी से पानी की किल्लत समस्या के लिए बड़ी टंकी की मांग,दांतीसर में हर घर नल योजना की मांग, गिंगला को तहसील बनाने हेतु, खरका में सीएचसी पंजीकरण लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नही, ओरवाडिया अस्पताल में सुविधा बढ़ाने हेतु, क्षेत्र के सभी विद्यालयों में खेलो का मैदान विस्तृत हेतु, दांतीसर और वली गांव में मुख्य नेटवर्क की समस्या, गिंगला में सरकारी महाविधालय खोलने आदि समस्या सांसद को बताई गई।प्रवासियों की समस्या पर ध्यान देते हुए सांसद ने समस्या का निदान हेतु आश्वासन दिया। सांसद गोवा के दौरे पर चल रहे थे,लेकिन मुंबई प्रवासियों की लंबे समय की मांग पर सांसद ने मुंबई प्रवासियों से खास मुलाकात की। प्रवासी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अर्जुन लाल मीणा,राजस्थान सेल मुंबई अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी,दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष दलपत सिंह राव,राजस्थान सेल के विधानसभा अध्यक्ष ऋषिराज रांका, भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता अरविंद जैन,कार्यक्रम संचालन भाजपा नेता मोहनलाल जैन कावा सहित मौजूद रहे।

Related posts

जीवन का निर्वाह ही नहीं अपितु निर्माण भी करना होगा- साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा

Padmavat Media

श्रीगोड़ समाज के निर्विरोध चुनाव सम्प्पन

Padmavat Media

पाल लिम्बोदा की गवरी का वलावण

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!