Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़हरियाणा

पुलिसकर्मी बन लड़कियों को दिया सुरक्षा का झांसा, फिर किया दुष्कर्म, सहेली से की अश्लील हरकत

Reported By : Padmavat Media
Published : September 26, 2022 4:09 PM IST

पुलिसकर्मी बन लड़कियों को दिया सुरक्षा का झांसा, फिर किया दुष्कर्म, सहेली से की अश्लील हरकत

जींद, हरियाणा । सोनीपत की दो लड़कियों को पुलिसकर्मी बन सुरक्षा का झांसा दे कैफे में ले जाकर बंधक बनाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसकी दूसरी सहेली के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने तथाकथित एएसआई और उसके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए हैं।

सोनीपत की 17 और 18 साल की दो लड़कियों ने महिला थाना पुलिस को दी अलग-अलग शिकायतों में बताया कि 22 सितंबर को वह सोनीपत से गोहाना के लिए बस में सवार हुई थी। गलती से जींद बस अड्डे पर पहुंच गई। वापसी का साधन न होने पर देर शाम तक वे बस अड्डे पर थी। उसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और खुद को एएसआई राजेश बताया। उसके साथ एक युवक और भी था। एएसआई ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया और उन्हें महिला कॉलेज के निकट कैफे में ले आए। वहां पर आरोपी एएसआई ने 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया जबकि 17 वर्षीय लड़की के साथ एएसआई के दोस्त ने अश्लील हरकत की। घटना के बारे में किसी को बताए जाने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

महिला थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों की शिकायत पर तथाकथित एएसआई राजेश को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील हरकत करने, पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छानबीन में यह भी सामने आया कि जो खुद को हरियाणा पुलिस का एएसआई बता रहा था वह पुलिसकर्मी नहीं है।

महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि दोनों लड़कियां भटक कर जींद पहुंच गई थी। दोनों के गायब होने का मामला सोनीपत थाने में दर्ज है। आरोप है कि एक बालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की गई। झांसा देने वाला पुलिसकर्मी नहीं है। दोनों लड़कियों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

रेल मंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए : राजलाल सिंह पटेल

Padmavat Media

ShivSena in Saamana: गुजरात में डांडिया खेलने वाले समझ लें, महाराष्ट्र में तलवार से तलवार भिड़ेगी

Padmavat Media

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मावली ने हासिल किया लक्ष्य सर्टिफिकेशन में जिले में पहला गौरव

Leave a Comment

error: Content is protected !!