Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देश

RBI ने 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर किया, जानें लोगों के पास मौजूद नोटों का क्या होगा?

Reported By : Padmavat Media
Published : May 19, 2023 8:01 PM IST

RBI ने 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर किया, जानें लोगों के पास मौजूद नोटों का क्या होगा?

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोटों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई ने दो हजार के नोट को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया है, लेकिन ये नोट लीगल रहेंगे। यानी इसका इस्तेमाल होता रहेगा। आरबीआई ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के बैंकनोट जारी करना बंद करें। यह फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया है। रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद दो हजार के नोट को जारी किया था।

रिजर्व बैंक के इस नए आदेश के बाद लोगों के मन में यह होगा कि उनके पास मौजूद नोटों का क्या होगा? आपको पूरी जानकारी मिलेगी, पढ़िए पूरी खबर…

30 सितंबर तक बैंकों में जमा कर सकेंगे नोट
रिजर्व बैंक ने कहा कि दो हजार के नोटों को वापस लेने का फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया है। जिनके पास नोट हैं, वे 30 सितंबर तक बैंकों में जमा कर सकते हैं। 23 मई से किसी भी बैंक में एक बार में 20,000 रुपए जमा या बदले जा सकते हैं।

2018 में छपने बंद हुए थे दो हजार के नोट
8 नवंबर 2016 को रात आठ बजे पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया था। उन्होंने 5 सौ और हजार रुपए के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इनकी जगह 100, 500, 1000, 2000 के नए नोट जारी किए गए थे। 2018-19 में 2,000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी।

Related posts

Kolkata Rape Murder Case: परिवार के साथ सड़क पर उतरे सौरव गांगुली, बेटी ने कही दिल छू लेने वाली बात

Padmavat Media

कोविड टीकाकरण के लिए आज शनिवार को आयोजित होगा मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव ,500 से भी अधिक टीकाकरण केंद्रों पर लगेंगे टीके

सोमनाथ मंदिर में संगीत नाटक अकादमी का ‘अमृत स्वरधारा’ कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी द्वारा सोमनाथ मंदिर के किनारे होगी ‘अमृत’ की ‘स्वरधारा’

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!