Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशनई दिल्लीराजस्थानराज्यशिक्षा

RBSE 12th Results 2021: आज जारी होगा राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Reported By : Padmavat Media
Published : July 24, 2021 5:24 AM IST

नई दिल्ली. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह दोत्सरा और RBSE के चेयरमैन डॉ. डीपी जरौली शनिवार शाम 4 बजे 12वीं क्लास की तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ घोषित करेंगे.

स्टूडेंट्स शाम 4 बजे से राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in/ और https://rajresults.nic.in/ पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. खास बात यह है कि जो छात्र रिजल्ट से खुश नहीं होंगे, उन्हें एक ऑफलाइन परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा जिसकी सूचना बोर्ड द्वारा बाद में दी जाएगी.

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन में इस साल 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 9.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिनमें से 6 लाख स्टूडेंट आर्ट्स स्ट्रीम से थे, बाकी साइंस और कॉमर्स के स्टूडेंट्स थे. लेकिन कोविड (Covid-19) की दूसरी लहर के चलते सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थी. ऐसे में कक्षा 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन उनके कक्षा 10वीं और 11वीं के अंकों के वेटेज के आधार पर किया जाएगा. कक्षा 10 और कक्षा 11 में प्राप्त अंकों को क्रमश: 40 प्रतिशत और 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. कक्षा 12 में अब तक दिए गए आंतरिक अंक भी अंतिम परिणाम का 20 प्रतिशत होंगे. शेष 20 प्रतिशत कक्षा 12 की व्यावहारिक परीक्षाओं से आएंगे, जो कि राज्य सरकार ने कहा, अधिकांश स्कूलों में पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं.

कब घोषित हुए थे पिछले साल रिजल्ट

खास बात यह है कि इस साल 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी होने जा रहा है. जबकि साल 2020 में RBSE ने 12वीं की तीनों स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अलग-अलग दिन घोषित किया था. साल 2020 में साइंस का रिजल्ट 8 जुलाई 2020 को, कॉमर्स का रिजल्ट 10 जुलाई 2020 और आर्ट्स का रिजल्ट 21 जुलाई 2020 को को जारी हुआ था. लेकिन इस साल तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जा रहा है.

Related posts

सबसे सस्ते स्मार्टफोन के सामने 4 चैलेंज : सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन 4000 रुपए से भी कम, इससे कम में बेहतर फीचर और लंबी बैटरी वाला फोन देना सबसे बड़ी चुनौती

Padmavat Media

सलूंबर में विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Padmavat Media

उदयपुर में भव्य मेकअप सेमिनार का किया आयोजन,200 से अधिक बूटीशन ने भाग लिया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!