Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

अंकिता राजपुरोहित ने दसवीं बोर्ड में 98% अंक हासिल कर परिवार व समाज का नाम रोशन किया 

Reported By : Padmavat Media
Published : June 30, 2022 5:26 PM IST
Updated : June 30, 2022 6:17 PM IST

प्रेरणा – माता पिता बहन एवं गुरुजन ,लक्ष्य – आईएएस 

सिवाना – सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) तेलगाना ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट गुरूवार 30 जून को सुबह 11:30 बजे राज्य की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्र रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया। स्टूडेंट हाई स्कूल हैदराबाद की छात्रा राजस्थान के रमणीया निवासी अंकिता राजपुरोहित ने तेलगाना में दसवीं बोर्ड में 98% अंक हासिल कर अपने परिवार व समाज का नाम रोशन किया। अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, बड़ी बहन व गुरुजनों को दिया। पिता रूप सिंह को अपनी बेटी पर नाज हैं। वे कहते है कि बेटियों का आज हैं, यह अंकिता ने साबित कर दिया है । रमणीया निवासी अंकिता की मां गृहणी है। परिवार में दो भाई तीन बहने हैं।

 

 

चाहत आईएएस की

प्रत्येक बच्चे का एक उद्देश्य (लक्ष्य) होता है और वो उसे पाना चाहता है। इसी तरह से, मैं एक आई.ए.एस. अधिकारी बनना चाहती हूँ। एक दिन मैं आई.ए.एस. बनूंगी क्योंकि इसके लिए मैं दृढ़ संकल्प के साथ कड़ी मेहनत कर रही हूँ।

 

इन्होंने दी बधाई 

राजू सिंह राजपुरोहित लुदराडा (मामा) कैलाश सिंह राजपुरोहित विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष सिवाना, गणपत सिंह, विक्रम सिंह, पवन सिंह, आरती राजपुरोहित, नरपत सिंह, पूजा राजपुरोहित, कविता राजपुरोहित, चंदू राजपुरोहित सहित परिवारजनों व ग्रामीणों ने सोशल मीडिया व फोन के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी।

 

इनका कहना है –

पढ़ने की उम्र में पढाई पर ध्यान दें। सफलता उसी को मिलती है जो उसको हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करता है। पढाई के ये दिन आने वाली पूरी जिंदगी के लिए नींव हैं। खुद पर यकीन करने के साथ मार्गदर्शन के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठे।

अंकिता राजपुरोहित रमणीया*

Related posts

Rajsthan में आज से बदल गया स्कूलों का समय, जानिए स्कूल की नयी समय-सारणी

Padmavat Media

अध्यक्ष देवनानी ने स्व. शेखावत को दी पुष्पाजंलि

Padmavat Media

दिल्ली की अदालत ने कड़ी नाराजगी जताई, व्यवहार के प्रति सावधान रहने की चेतावनी दी।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!