Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अगले 3 दिन में करवट लेगा मौसम, जयपुर, कोटा, अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Reported By : Padmavat Media
Published : July 22, 2021 1:08 PM IST

अगले 3 दिन में करवट लेगा मौसम, जयपुर, कोटा, अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

राजधानी जयपुर की अगर बात की जाए तो रुक-रुक कर हुई छितराई बारिश के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई. 

Jaipur: पिछले दो दिनों से मानसून (Monsoon) की बेरुखी के चलते तापमान में बढ़ोतरी के साथ लोगों को गर्मी और उमस सताने लगी थी लेकिन आज दोपहर बाद जयपुर (Jaipur) से अधिकतर हिस्सों सहित प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में हुई हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को राहत दी है.

राजधानी जयपुर की अगर बात की जाए तो रुक-रुक कर हुई छितराई बारिश के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई. जयपुर के साथ ही करीब एक दर्जन जिलों में हुई हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है.

मौसम केन्द्र जयपुर निदेशक आरएस शर्मा (RS Sharma) का कहना है कि “अगले तीन दिनों तक राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है तो वहीं कोटा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी गई है.

इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) और बीकानेर (Bikaner) संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. 23 जुलाई के बाद जोधपु संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है.”

 

Related posts

छत्रर सिंह खारिया बने गौ रक्षा हिन्दू दल के जोधपुर जिला उपाध्यक्ष

मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र व मणिपुर की राज्य सरकार के विरुद्ध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराड़ा का पैदल मार्च, विरोध प्रदर्शन।

Padmavat Media

बढ़ रहे प्रति दिन पेट्रोल – डीजल के भाव डीजल भरवा कर दिया 1100 सो रुपय का लिफाफा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!