Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अलवर के रामगढ़ थाने में एक 12 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है. 

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : July 3, 2021 10:16 AM IST
Updated : July 4, 2021 4:18 AM IST

अलवर : राजस्थान के अलवर के रामगढ़ थाने में एक 12 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है. थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती में रिपोर्ट में बताया कि 29 जून की रात्रि करीब 9 बजे जब वह बाड़े में पशुओं को चारा डालने गई तो वहां पड़ोस के रहने वाले युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म (Rape) की वारदात की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अलवर जिले में लगातार सामने आ रही सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घटनाओं में दो दिन पूर्व सामने आए मालाखेड़ा के गैंगरेप के अभी तक सभी आरोपी पकड़े भी नहीं गए कि आज अलवर के रामगढ़ में एक और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. 12 वर्षीया पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया यह घटना 29 जून की है. जब उसके साथ पड़ोस में रहने वाले वसीम, आजाद और रज्जाक ने दुष्कर्म किया.

साथ ही किसी को बताने पर उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी गयी. पीड़िता ने बताया उसके पिता ट्रक चलाते हैं. अकसर बाहर रहते है मां भी मजदूरी करती है. वह घटना के बाद डर गई थी उसके दूसरे दिन उसने अपने परिजनों को जानकारी दी और रामगढ़ में मामला दर्ज कराया. सीओ ओमप्रकाश मीणा (Alwar Police) ने बताया मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है जल्द ही आरोपियों को दस्तयाब किया जाएगा.

Related posts

समाजसेवी और रक्तदाता अजय खतुरिया

Padmavat Media

नियमतीकरण की मांग को लेकर संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा प्रदेश सचिव निवेदिता ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

ऑनलाइन जॉब के नाम पर 14 लाख की ठगी! प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर गैंग का किया पर्दाफाश

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!