Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आमजन से अपील, लोग घरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना रखे: जिला कलेक्टर मीणा

Reported By :
Published : June 8, 2022 9:47 PM IST
Updated : June 8, 2022 9:47 PM IST

आमजन से अपील, लोग घरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना रखे: जिला कलेक्टर मीणा

पदमावत मीडिया/स्टेट हेड सतवीर सिंह पहाड़ा ,कोरोना की तीसरी लहर में वायरस के इस नए रूप की एक और जहां घातकता कम आंकी जा रही है वही इसकी संक्रमण दर बहुत अधिक होने से पूरे के पूरे परिवार संक्रमित पाये जा रहे है। घर में एक व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने पर घर के अन्य सदस्यों द्वारा लापरवाही बरतने से पूरा परिवार संक्रमित होने के कई मामले देखने को मिले है। इसी को लेकर जिला कलेक्टर श्री ताराचंद मीणा ने आमजन से अपील की है कि जैसे हम बाहर जाने पर मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करते हैं वैसे ही हमें घर पर भी इसका पालन करना चाहिए। इस मामले में लापरवाही बरतने पर पूरे-पूरे परिवार के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। घर में किसी व्यक्ति के संक्रमित होने पर उसे अलग कमरे में आइसोलेट करें एवं संभव हो सके तो संक्रमित व्यक्ति हेतु शौचालय इत्यादि की व्यवस्था भी अलग से ही रखें। घर के सभी सदस्य घर पर भी मास्क का प्रयोग करे एवम बार बार हाथों को सेनेटाइज करने जैसी सावधानियां बरते ताकि घर मे अन्य लोगो को संक्रमण ना फैले।

Related posts

6 महीने से राशन नहीं मिलने पर आक्रोश: ग्रामीणों ने पंचायत भवन का किया घेराव, सेल्समैन पर एडवांस पर्ची काटने का आरोप

Padmavat Media

कन्या पूर्ण हत्या की अलग जगाती नयना जैन

Padmavat Media

अज्ञात कारणों के चलते किशोर फांसी पर झूला हुई मौत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!