Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

कमल कुमार जैन श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय नीति निर्देशक एवं ग्लोबल छात्रवृत्ती के निर्देशक मनोनित

Reported By : Padmavat Media
Published : August 23, 2022 4:57 PM IST

कमल कुमार जैन श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय नीति निर्देशक एवं ग्लोबल छात्रवृत्ती के निर्देशक मनोनित

उदयपुर । राजस्थान के उदयपुर से जैन समाज के वरिष्ठ समाज सेवी, SBI बैंक के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक, श्रवण बेलगोला में श्री चारु कीर्ति जी भट्टारक स्वामीजी के विश्वस्त, परम मुनि भक्त, अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी कमल कुमार जैन उदयपुर को श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा का राष्ट्रीय नीति निर्देशक एवं ग्लोबल छात्रवृत्ती के निर्देशक मनोनित किया है। यह नियुक्ति श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष जमनालाल जैन हपावत व राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष कमल जैन दिल्ली, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश हिंसावत मुंबई, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश संघवी बांसवाड़ा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पारस लोहाडे नाशिक, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुजाता शाह पुणे ने समाज के लिए इनके योगदन को देखते हुए कमल कुमार जैन के 23 अगस्त के जन्मदिन के अवसर पर जन्मदिन के अवसर पर मनोनीत किया है। नियुक्ति के बाद कमल जैन ने कहा श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा द्वारा दिगंबर जैन समाज के लिऐ कई ऐसे नए-नए सामाजिक योजनाएं लेकर आ रहा है जैसा की अभी जैन जॉब चलाया जा रहा है। जैन समाज के जरूरतमंदों को श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा द्वारा जाॅब भी दिया जाता है। पत्रकार पवन जैन पदमावत ने बताया साथ ही मस्ती की पाठशाला अभी ऐसे कई योजनाएं है। श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा दिगंबर जैन समाज के लिए एक बहुत ही बड़ा संगठन है जो समाज के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बधाई दी हैं। उक्त आशय की जानकारी पवन जैन पदमावत ने दी है।

Related posts

दिल्ली में MBBS की छात्रा का रेप, आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, दोनों डेटिंग ऐप से आए थे संपर्क में

Padmavat Media

कार का शीशा तोड़कर चुराए 18 लाख, पीड़ित की आपबीती सुनकर चौक जाएंगे आप

Padmavat Media

पेंशनर्स को निशाना बना रहे साइबर ठग, कोष कार्यालय को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी

Leave a Comment

error: Content is protected !!