Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
कहानी & फनी जोक्सटॉप न्यूज़

गाँव-शहर के बीच झूलता मन – राजलाल सिंह पटेल

Reported By : Padmavat Media
Published : June 3, 2022 10:54 AM IST

गाँव-शहर के बीच झूलता मन – राजलाल सिंह पटेल

जब जब शहर में जाकर

ठहरता हूं कुछ दिन

हर बार लगता है

लौटूंगा कभी

गाँव!

और ऐसा लौटूंगा कि

दोबारा शहर में ना टिकना पड़े।

ऐसा लौटूं कि टिक जाऊं वहीं,

जीवन से मृत्यु तक के लिए।

लेकिन जब लौटता हूं गाँव

तो मन शहर और गाँव के बीच झूलता रहता है

और मैं तौलता हूं दोनों जगहों को।

मन, दिमाग, परिवार, समाज, और अर्थ के तराज़ू में

और जैसे ही पलड़ा शहर की ओर

झुकने को होता है।

मैं भाग जाता हूं सड़क के पास वाले खेत में

और बीच खेत में खड़े-खड़े सोचता हूं,

कि किसी दिन ऐसे लौटूंगा कि इसी खेत में जम जाऊंगा।

जब जब शहर में जाकर

ठहरता हूं कुछ दिन।

 

राजलाल सिंह पटेल,

संस्थापक सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष:

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी

Related posts

NPSEFR टीम ऋषभदेव उदयपुर ने प्रकट किया मुख्यमंत्री का आभार

Padmavat Media

टॉप चैंपियंस लीग (टीसीएल) (विमेंस विंटर कप 2021,सीजन 12) की मेजबानी विमेंस एरा और ऑरेंज वन ग्रुप ने की

Padmavat Media

सराड़ा ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!