Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थान

गृहमंत्री अमित शाह की सभा मे धरियावद विधानसभा से पहुचीं सबसे अधिक जनसंख्या……..

Reported By :
Published : June 30, 2023 8:02 PM IST

गृहमंत्री अमित शाह की सभा मे धरियावद विधानसभा से पहुचीं सबसे अधिक जनसंख्या

प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा के नैतृत्व में पहुचीं 35 बसें व 25 से अधिक चारपहिया वाहन में 5 हजार से अधिक भीड़ 

 

Panund @ padmavatmedia

पाणुन्द ।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा मे भाजपा पदाधिकारियों द्वारा हर बूथ लेवल से कार्यकर्ताओ की भीड़ लेकर सभा मे लाने का लक्ष्य रखा गया गया था। शुक्रवार को उदयपुर आए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा मे सबसे ज्यादा धरियावद विधानसभा से कार्यकर्ताओ की भीड़ पहुचीं । धरियावद विधानसभा से विधायक की दावेदारी जता रहे लसाडिय़ा पूर्व प्रधान व भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा अपना शक्ती- प्रदर्शन करते हुए अपनी विधानसभा से 35 बस व 25 से अधिक चारपहिया वाहनों मे कार्यकर्ताओं की भीड़ लेकर उदयपुर सभा मे पहुचें। धरियावद विधानसभा से करीब 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता सभा में पहुचें। जिन्हें कन्हैयालाल द्वारा रास्ते में भोजन के पैकैट वितरित किए गए। इस दौरान लसाडिय़ा मण्ड़ल अध्यक्ष विक्रम सिहं झाला, झल्लारा से अंबालाल कलाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नोजीराम पटेल, उपप्रधान धनराज पटेल, रुपलाल पटेल धावड़ी, धावड़ी सरपंच प्रतिनिधि झामरलाल मीणा, सोहन सिहं मीणा, महावीर लालावत आदि मौजूद रहे।

– प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा के नेतृत्व में मंडल की अलग- अलग बस को रवाना करते हुए – पाणुन्द।

Related posts

उदयपुर में बवाल के बाद धारा-163 लागू, मॉल में हुई तोड़फोड़, उपद्रवियों ने फूंकी 6 गाड़ियां

Padmavat Media

18 फीट रिंग रोड पर अकस्मात हादसा , मौके पर मौत । 

Padmavat Media

समग्र शिक्षा एसएमसी&एसडिएमसी दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!