Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेंड़ में दो नक्सली ढेर

Reported By : Padmavat Media
Published : July 25, 2021 3:12 PM IST

सुकमा- छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के पदमगुड़ा में आज सुबह जवानों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने के साथ ही नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने इस नक्सली मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चिंतागुफा थाने और आसपास कैंपो से जिला बल के नेतृत्व में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 150 एवं 131 बटालियन, डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के लगभग 200 जवान पदमगुड़ा इलाके की तरफ रात को रवाना हुए।

आज सुबह गांव के पास जंगल में घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालने के बाद जवाबी कार्रवाही शुरू की, जिसमें दो नक्सली के मारे जाने की सूचना है। पुलिस जवान इलाके की सर्चिग कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि पुलिस की सर्चिंग के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है।

Related posts

Ladli Bahna Yojna: लाडली बहना को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा इशारा

Padmavat Media

स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक – राजपुरोहित

Padmavat Media

भारतीय ट्राईबल पार्टी ने कार्यकारणी की रफ्तार पकड़ी- खेरवाड़ा      

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!