Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
जम्मू और कश्मीरटॉप न्यूज़राज्य

जम्मू-कश्मीर : प्रदेश में 20 फरवरी से समर जोन के स्कूलों को खोलने की तैयारी,  कोरोना स्थिति में सुधार के बाद शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव 

Reported By : Padmavat Media
Published : February 11, 2022 4:07 PM IST

प्रदेश में 20 फरवरी से समर जोन के स्कूलों को खोलने की तैयारी,  कोरोना स्थिति में सुधार के बाद शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव 

जम्मू-कश्मीर : देश के अन्य राज्यों की तरह अब जम्मू-कश्मीर सरकार भी स्कूलों को खोलने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में 20 फरवरी से समर जोन के स्कूल खोलने का प्रस्ताव है। इसके तहत पहले 10वीं और 12वीं के छात्रों को स्कूल बुलाया जाएगा। इसके बाद 11वीं, नौवीं और आठवीं के छात्रों को मौका दिया जाएगा। स्थिति सामान्य रही तो मार्च से छोटे बच्चों के लिए भी स्कूल खोले जाएंगे। जबकि विंटर जोन में स्कूल मार्च से खोलने की तैयारी है।

इसके लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इस प्रस्ताव की समीक्षा करने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग मंजूरी देगा।  स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। काफी समय से स्कूल बंद होने के कारण अब अभिभावक भी स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं।

हमने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हाल में 15 दिन में स्कूलों को खोलने का संकेत दिया है। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को कोरोना संबंधी सभी नियमों का प्लन करना होगा। टीके की दोनों खुराक लगवा चुके बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा। स्कूल में मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।

निजी स्कूल एसोसिएशन व शिक्षक संघ भी कर रहे हैं मांग

निजी स्कूल एसोसिएशन और विभिन्न शिक्षक संघ सरकार से अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ ने सरकार से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा की तर्ज पर स्कूल खोलने की मांग की है।

जनवरी में बंद किए थे 10वीं व 12वीं के स्कूल

कोरोना संक्रमण के कारण कई माह तक बंद रहने के बाद 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 20 सितंबर 2021 को स्कूल खोले गए थे। ये स्कूल मार्च 2020 से बंद चल रहे थे। परंतु जनवरी 2022 में संक्रमण बढ़ने के बाद इन स्कूलों को फिर बंद कर दिया गया था।

स्कूलों को खोलने की तैयारी चल रही है। चरणबद्ध रूप से सभी कक्षाओं को ऑफलाइन मोड पर लाया जाएगा। कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में बच्चों को बुलाया जाएगा। – बीके सिंह, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग

Related posts

पंचाल बने पाटिया मण्डल अध्यक्ष , उदयपुर काँग्रेस देहात ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

मालपुरा पुलिस ने इनामी अपराधी को पकड़ा, जेल की 40 फीट ऊंची दीवार फांद दिया था चकमा

Padmavat Media

जितेन्द्र सिंह राजपूत ने 10 वीं कक्षा में 77.17 प्रतिशत बनाकर प्रथम स्थान।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!