Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
खेलटॉप न्यूज़देशराजस्थान

जालोर जिले की पूरी मेघवाल ने पैरा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड ब्रांच मैडल जीत कर प्रचम लहराया

Reported By : Padmavat Media
Published : February 7, 2023 6:09 PM IST

जालोर जिले की पूरी मेघवाल ने पैरा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड ब्रांच मैडल जीत कर प्रचम लहराया

रिपोर्ट : जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान
मोदरान । बुलंदी पर बेटियां किसी ने सही ही कहा है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ऐसा ही कुछ सच साबित किया है जालोर जिले के लेदरमेर गांव की राष्ट्रीय खिलाड़ी पूरी मेघवाल ने एक छोटे से गांव की दिव्यांग खिलाड़ी गरीबी में पली-बढ़ी बेटी ने अपने जज्बे के बलबूते पर शिक्षा अर्जित कर पैर में कैंसर होने के कारण एक पैर गंवाना पड़ा फिर भी हार नहीं मानते हुए उच्च शिक्षा अर्जित की एवं खेलों में अपना परचम लहराया समाज एवं परिवार भी इस बेटी के हौसला अफजाई में पीछे नहीं रहा।

पैरा वॉलीबॉल में जीता गोल्ड ब्रांच मेडल

विगत 3 फरवरी 2023 से 5 फरवरी 2023 तक तमिलनाडू के जिला तंजावुर में आयोजित 11वीं सीनियर राष्ट्रीय पैरा वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन हुआ जिसमें राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए पीवीएफआई से मान्यता प्राप्त संस्था राजपूताना पैरालंपिक वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैनर तले पुरुष व महिला वर्ग की टीम ने भाग लिया जिसमें महिला वर्ग की टीम गोल्ड मेडल वह पुरुष वर्ग ने ब्रांज मेडल हासिल कर लिया! एसोसिएशन के अध्यक्ष सूबेद्र कोठारी महिला वर्ग व कोषाध्यक्ष कृष्ण बागवाला पुरुष वर्ग टीम प्रबंधक रहे।
राजस्थान पैरा वॉलीबॉल की महिला टीम कप्तान सरिता गोरा जयपुर के नेतृत्व में 6 प्लेयर पूरी कुमारी मेघवाल, सीताकुमारी, पिंकी कुमारी, जीवन कुमारी, बीना कुमारी एवं ममता कुमारी ने भाग लिया एवं गोल्ड मेडल प्राप्त कियाl
जालोर जिले के लेदरमेर से पैरा वॉलीबाल मे गोल्ड व ब्रांच मैडल जीतने पर पूरी कुमारी मेघवाल को राजस्थान के कई संस्थाओ से व मेघवाल समाज सहित बंधुओं ने बहुत-बहुत बधाई एवं उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना की।

Related posts

खेरवाड़ा विधानसभा की चार पंचायत समिति के सरपंचों ने खेरवाड़ा विधायक को सौपा ज्ञापन

Padmavat Media

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का शिल्पग्राम उदयपुर दौरा | “विकास करें, मगर विरासत को न छोड़ें”

Padmavat Media

नाई गांव में 12 साल के बाद हुआ गवरी का आयोजन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!