Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
गुजरातटॉप न्यूज़धर्म-संसारराज्य

जैनों की संख्या बढ़ाने के लिए लिया बड़ा फैसला, दूसरे व तीसरे बच्चे के जन्म पर जैन समाज देगा 10 – 10 लाख रुपए

Reported By : Padmavat Media
Published : May 26, 2022 7:31 PM IST

जैनों की संख्या बढ़ाने के लिए लिया बड़ा फैसला, दूसरे व तीसरे बच्चे के जन्म पर जैन समाज देगा 10 – 10 लाख रुपए

अहमदाबाद गुजरात के बरोई गांव में कच्छ वीसा ओसवाल जैन समुदाय ने अपने समाज की घटती आबादी पर चिंता जताते हुए हम दो , हमारे तीन योजना की घोषणा की है । इसमें समाज के युवा जोड़ों को एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा । दंपती के दूसरे और तीसरे बच्चे को 10-10 लाख रुपए दिए जाएंगे । इसमें से एक लाख रुपए बच्चे के जन्म पर मिलेंगे । बाकी नौ लाख रुपए उसके हर जन्मदिन पर 50,000 रुपए की किस्त के रूप में 18 साल का होने तक दिए जाएंगे । संगठन के सचिव अनिल केन्या के मुताबिक योजना सिर्फ बरोई गांव में जैन समुदाय के लोगों के लिए है । गांव में जैन समाज अल्पमत में है । गांव में 400 जैन परिवार हैं । इनमें मुश्किल से 1,100 से 1,200 सदस्य हैं । मुंबई गरा केवीओ जैन महाजनों ( मुंबई जा चुके समुदाय के लोगों का संगठन ) की ओर से शुरू की गई इस योजना का लाभ 1 जनवरी , 2023 के बाद जन्म लेने वाले हर दूसरे और तीसरे बच्चे को मिलेगा ।

Related posts

नरेश देहरा बने एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के बने सदस्य

Padmavat Media

गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी से होगा ऐतिहासिक विकास – बालू भील 

Padmavat Media

बाल श्रम रोकथाम हेतु पेंसिल पोर्टल पर जागरूकता के संबंध में पोस्टर का विमोचन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!