Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

टी ए सी सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या ने किया एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का निरीक्षण

Reported By : Padmavat Media
Published : July 13, 2023 3:15 PM IST

उदयपुर, राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद् ( टी ए सी ) राजस्थान सरकार के सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या ने सराडा तहसील में जनजाति विकास विभाग के द्वारा 35 करोड़ की लागत से नवनिर्मित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, केउडी के भवन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि ई एम आर एस स्कूल भवन मय छात्रावास के 2022 मे ही पूर्ण होकर विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है, परन्तु अभी तक इस नए भवन में अध्यापन कार्य नहीं होकर , सराड़ा महाविद्यालय परिसर में बालिका छात्रावास में ई एम आर एस का संचालन करवाया जा रहा हैं। इस पर टी ए सी सदस्य पंड्या ने जनजाति बालक एवम बालिकाओं की सुगमता को ध्यान में रखते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर स्कूल के प्राचार्य एवम वार्डन को तत्काल सराड़ा महाविद्यालय छात्रावास से नवनिर्मित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। पंड्या ने जनजाति बालिकाओं को जब बताया कि आपको इसी सप्ताह में नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा तो सभी बालिकाए खुश हो गई। पंड्या ने इस वर्ष 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने पर स्कूल के प्राचार्य अमृतलाल मीणा एवम समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। दौरे में जिला परिषद् सदस्य केशवलाल मीणा एवम मोडिलाल सेंबारा साथ थे।

Related posts

मुंबई में स्थित श्री गातोड़ जी मंदिर में धूमधाम से मनाया श्री गातोड़ जी बावजी का जन्मोत्सव

Padmavat Media

जावद के चित्तौड़ा जैन समाज के मंदिर में मूर्तियां, छत्र और दानपात्र की नकदी चोरी

Padmavat Media

लोकसभा चुनाव से पहले वांछित अपराधियों की धरपकड़ के दौरान ओगणा पुलिस ने पकड़े 4 आरोपी

Leave a Comment

error: Content is protected !!