Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशविदेश

ट्विटर ने पत्रकारों के अकाउंट किए निलंबित, यूएन और यूरोपीय संघ ने दी चेतावनी

Reported By : Padmavat Media
Published : December 17, 2022 9:09 AM IST

ट्विटर ने पत्रकारों के अकाउंट किए निलंबित, यूएन और यूरोपीय संघ ने दी चेतावनी

ट्विटर पर कुछ पत्रकारों के अकाउंट निलंबित किए जाने के फ़ैसले का यूरोपीय संघ के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने भी विरोध किया है.

ट्विटर ने न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन और वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों के अकाउंट को लॉक कर दिया है.

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने ट्वीट किया कि मीडिया की आज़ादी ”कोई खिलौना नहीं है.” वहीं, यूरोपीय संघ ने ट्विटर को प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी.

ट्विटर के प्रवक्ता ने एक अमेरिकी टेक न्यूज़ वेबसाइट को बताया कि पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट लोकेशन डाटा को लाइव शेयर करने को लेकर निलंबित किए गए हैं.

यूएन में ग्लोबल कम्यूनिकेशंस की अंडर सेक्रेट्री जनरल मेलिसा फ्लेमिंग ने कहा कि वो पत्रकारों को “मनमाने ढंग से” ट्विटर से निलंबित किए जाने की खबरों से “काफ़ी परेशान” हैं.

उन्होंने कहा, ”मीडिया की आज़ादी कोई खिलौना नहीं है. एक स्वतंत्र प्रेस लोकतांत्रिक समाजों की आधारशिला है और हानिकारक दुष्प्रचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.”

इससे पहले शुक्रवार को यूरोपीय संघ की कमिश्नर ने ट्विटर को यूरोप के नए डिजिटल सर्विसेज एक्ट के तहत प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी.

उन्होंने कहा कि इस क़ानून के तहत ”मीडिया की स्वतंत्रता और बुनियादी अधिकार का सम्मान ज़रूरी है. एलन मस्क को इसकी जानकारी होनी चाहिए.”

एलन मस्क ने इस मसले पर सीधे तौर पर कुछ नहीं बोला लेकिन एक ट्वीट में कहा, ”दिनभर मेरी आलोचना करना पूरी तरह से ठीक है लेकिन मेरी रियल-टाइम लोकेशन के बारे में बताना और मेरे परिवार को ख़तरे में डालना ठीक नहीं है.”

Related posts

सरगना ने बिहार के मुंगेर से बुलाए थे कारीगर, दो राज्यों में 100 से अधिक अवैध पिस्टल बेचीं

Padmavat Media

उदयपुर ब्यूरो चीफ विकास कुमार मीणा के साथ हुई हाथापाई व हमला करने का प्रयास शहीद भगत सिंह प्रेस एसोसिएशन राजस्थान ने इस घटना की निंदा करते हुए तुरंत गिरफ्तार करके कार्रवाई की मांग की

Padmavat Media

नाथद्वारा से 5G नेटवर्क की शुरुआत, आकाश अंबानी ने पत्नी के साथ किए श्रीनाथ जी के दर्शन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!