Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

पहाड़ो पर हो रही बारिश को देखते हुए कोई भी लापरवाही न बरती जायेः-अविनाश कुमार

Reported By : Padmavat Media
Published : July 29, 2021 8:41 PM IST

जिलाधिकारी ने टीकाकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए

हरदोई कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ राहत से संबंधित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अधिशाषी अभियंता प्रान्तीय खंड अखिलेश गौतम ने बताया कि जिले की अधिकांश नदियों में पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पहाड़ो पर हो रही बारिश को देखते हुए कोई भी लापरवाही न बरती जाये। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। परियोजना निदेशक मनरेगा ने बताया कि बाढ़ से बचाव हेतु मनरेगा के अंतर्गत होने वाले अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शेष कार्य भी जल्द पूरे कर लिए जाएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जे०एन० पांडेय ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 36 हजार पशुओं का संक्रामक रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने टीकाकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता प्रान्तीय खंड, अधिशाषी अभियंता जल निगम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जे०एन०पांडेय० एवं जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

समाजसेवी और रक्तदाता अजय खतुरिया

Padmavat Media

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चिन्तन करने की आवश्यकता है – डाॅक्टर परमार

Padmavat Media

एम०आर०एफ० सेन्टरों से संबंधित निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जायेः-जिलाधिकारी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!