Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

प्रेम, स्नेह ,भाईचारे से ही क्षेत्र, प्रदेश और देश का विकास संभव है–डॉ. परमार

Published : March 26, 2023 8:44 AM IST

प्रेम, स्नेह ,भाईचारे से ही क्षेत्र, प्रदेश और देश का विकास संभव है–डॉ. परमार

कृष्ण कुमार डामोर ( खेरवाड़ा ) l  25 मार्च | विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री
डॉ दयाराम परमार ने कहा कि क्षेत्र, प्रदेश एवं देश का विकास एक दूसरे के बीच प्रेम, भाईचारा व एकता से ही संभव है |
डॉ  परमार आज शनिवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा एवं कांग्रेस मण्डल भाणदा के सानिध्य में ग्राम पंचायत सुलई में “हाथ से हाथ जोडो” अभियान में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित कर रहे थे | उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टिया  देश में एक दूसरे के बीच नफरत फैला कर देश में विकास की गति को कम कर रही है l  तथा जी एस टी, नोट बन्दी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ कर देश में महंगाई, बैरोजगारी बढा दी है | इस की जानकारी देश की आम जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 सितम्बर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक” भारत जोडो ” पैदल यात्रा शुरू की थी, इसी के तहत देश में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा ” हाथ से हाथ ” जोडो अभियान प्रारंभ किया | इस अभियान के माध्यम से भाजपा की केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की जानकारी एवं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की है | उन्होंने कहा हाल ही बजट 2023 -24 में जनता के लाभ के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य का अधिकार बिल विधान सभा पेश कर पास करवाया है, सामाजिक सुरक्षा योजना में वृद्धावस्था पेन्शन 750/- से एक हजार रुपये कर दी है तथा हर वर्ष पेन्शन वृद्धि का प्रावधान किया गया है | भारत सरकार एक गैस सेलेण्डर 1200/- दे रही | राज्य सरकारआने वाले माह अप्रैल से 500 रुपयों में गैस सेलेंडर उपलब्ध करवायेगी | इस प्रकार की राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाऐ है |जायेगा तक जनता तक पहुँचाई गलत नीजबकि राज्य की अशोक गहलोत की सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की हैं | कक्षा एक से कक्षाआठ तक के विद्यार्थियों को दो – दो नि:शुल्क ड्रेस, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में 100 दिन पूरे होने 25 दिन ओर रोजगार देने की व्यवस्था की है |
कार्यक्रम की अध्यक्ष ग्राम पंचायत सुलेई की सरपंच वन्दना देवी खराडी, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा,पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नानजीराम लट्टा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के अध्यक्ष दिनेश मीणा थे | इससे पूर्व सुलेई के ग्रामीणों ने अतिथियों का माला, साफ, शॉल ओढाकर स्वागत किया |

Related posts

सलूंबर में विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Padmavat Media

तकनीकी युग में उपभोक्ता जागरूक एवं सतर्क रहे: डॉ गाँधी

Padmavat Media

उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र, संयुक्त सचिव जल शक्ति मंत्रालय से अनंता रिसोर्ट में हुई भेंट व चर्चा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!